ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी ISL के 10वें सीजन की शुरुआत, Kerala Blasters VS Bengaluru के बीच होगी भिड़ंत

Indian Super League 2023-24: इंडियन सुपर लीग में आज केरला ब्लास्टर्स और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही गुरुवार शाम को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही भारत की टॉप लीग के 10वें सीजन में प्रतिष्ठित आईएसएल खिताब जीतने की जंग शुरू हो जाएगी।

ब्लूज ने इन गर्मियों में उदांता सिंह, संदेश झिंगन और रॉय कृष्णा जैसे कुछ हाई-प्रोफाइल स्टार को रिलीज किया है। मुख्य कोच साइमन ग्रेसन उम्मीद कर रहे हैं कि कई नए चेहरे सहजता से उनके सिस्टम के अनुरूप ढल जाएंगे ताकि टीम को लीग में मजबूत शुरुआत मिल सके।

kerala blasters vs bengaluru

वहीं केरला ने भी इन गर्मियों में अपने स्टार मिडफील्डर साहल अब्दुल समद को मोहन बागान सुपरजायंट के हाथों गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने प्रीतम कोटाल और प्रबीर दास जैसे अन्य खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़कर अपनी टीम को मजबूत किया है।

होर्मिपन रुइवा
केरला ब्लास्टर्स एफसी के 22 वर्षीय होर्मिपन रुइवा एक शानदार खिलाड़ी हैं। इस डिफेंडर ने आईएसएल 2022/23 में 86% की प्रभावशाली दर से सफल टैकल किए। वह मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गुरप्रीत सिंह संधू (बेंगलुरु एफसी)
गुरप्रीत सिंह संधू आईएसएल में 56 मैच में जीत के साथ बीएफसी के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी हैं। वो इस मामले में केवल छेत्री (57) से एक जीत पीछे हैं। यह गोलकीपर आगामी मुकाबले में कप्तान की अनुपस्थिति में इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
केरला ब्लास्टर्स और बेंगलुरु के बीच अब तक 14 मुकाबले खेल गये हैं। इस दौरान बेंगलुरु एफसी ने 8 जीत अपने नाम की हैं, जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी को सिर्फ 3 जीत के साथ ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा तीन मैच ड्रॉ हो गए। ब्लूज ने आईएसएल में अपने पिछले दो मैचों में ब्लास्टर्स को हराया था और दोनों बार अंतर 1-0 था।

टीम टॉक ने कही ये बात
बेंगलुरु के मुख्य कोच साइमन ग्रेसन ने ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच के लिए टीम में बदलावों पर कहा कि, इस साल हमें जो टीम मिली है उससे मैं वास्तव में खुश हूं। यह पिछले साल से अलग है। हमने कई खिलाड़ियों को जाने दिया है और कुछ नए विदेशी चेहरों और भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि, 'इसलिए अब हमें अलग प्रकार का ग्रुप मिला है। हमारे पास चुनने के लिए छह विदेशी खिलाड़ी हैं, हम किसी भी समय चार को शुरू कर सकते हैं या खेल सकते हैं। इसलिए जो भी टीम में है, चाहे वह तीन विदेशी खिलाड़ी हों और बाकी भारतीय खिलाड़ी हों, मैं ऐसी टीम चुनूंगा जो हमें प्रतिस्पर्धी लगे और मजबूत केरला ब्लास्टर्स टीम के खिलाफ परिणाम हासिल करने की कोशिश करूंगा।'

केरला के नए खिलाड़ी प्रीतम कोटाल ने मैच से पहले कहा कि, 'मैं मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यह पहली बार है जब मैं इन ऊर्जावान फैंस के सामने पीली जर्सी में खेल रहा हूं। मैं इसके लिए तैयार हूं। हमारी टीम तैयार है। मैं उत्साहित हूं। मैं अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने और यह ट्रॉफी जीतने की कोशिश करूंगा।'

कहां देखें मैच
केरला ब्लास्टर्स एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच मैच 21 सितंबर, 2023 की रात 8:00 बजे प्राइम टाइम पर शुरू होगा। देश के तमाम फुटबॉल प्रेमी अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम में मैच देख सकते हैं। फैंस स्पोर्ट्स18 खेल (हिंदी), स्पोर्ट्स18 1 एसडी और एचडी (अंग्रेजी), वीएच1 एसडी और एचडी (अंग्रेजी), सूर्या मूवीज (मलयालम), डीडी बांग्ला और कलर्स बांग्ला सिनेमा (बंगाली) जैसे लीनियर चैनलों पर अपनी-अपनी भाषाओं में फुटबॉल का लाइव एक्शन देख सकते हैं।

इसके अलावा, वनफुटबॉल के साथ एफएसडीएल की साझेदारी के जरिये आईएसएल आगामी 2023/24 सीजन के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीम और हाइलाइट्स 190 से अधिक देशों में प्रसारित की जाएगी।

अपनी खुद की आईएसएल फैंटेसी टीम भी बनाएं
आईएसएल ने अपने 10वें सीजन के लिए क्लासिक फैंटेसी फॉर्मेट गेम 'आईएसएल फैंटेसी' पेश किया है। फैंस अपनी पसंद के आधार पर क्लब-आधारित लीग में भाग ले सकते हैं। वे निजी लीग बना सकते हैं, दोस्तों और साथी फुटबॉल प्रेमियों को प्रतिस्पर्धा के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए फैंस को https://fantasy.indiansuperleague.com/ पर साइन अप करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+