ISL 2022: चैम्पियन हैदराबाद एफसी का बेंगलुरु FC से मुकाबला, रोचक होगा मैच
Indian Super League में चैंपियंस हैदराबाद एफसी शनिवार, 22 अक्टूबर को डूरंड कप विजेता बेंगलुरु एफसी की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों को अभी तक कोई हरा नहीं पाया है और प्रत्येक ने चार अंक हासिल किए हैं। हालांकि हैदराबाद एफसी बेहतर गोल अंतर के कारण हीरो ISP Point Table में टॉप पर बैठा है, जबकि बेंगलुरू एफसी चौथे स्थान पर है।

हैदराबाद एफसी ने पिछले सीजन से अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखा है। अपने पहले सीजन में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ रोमांचक 3-3 से ड्रॉ में भाग लेने के बाद, उन्होंने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पर 3-0 से आराम से जीत हासिल की।
हैदराबाद एफसी शानदार टीम है और वे पिछले सीजन में 43 गोल के साथ लीग के टॉप स्कोरर थे, और एक बार फिर से उनका अटैक आग उगलता हुआ दिख रहा है। हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच मोनोलो मार्केज के पास आगे बढ़ने का रास्ते हैं लेकिन उन्हें ब्लूज की खतरनाक तिकड़ी - रॉय, शिवा और सुनील के खतरे से सावधान रहने की जरूरत है।
दूसरी ओर बेंगलुरू एफसी को अपने चार अंकों के लिए हैदराबाद एफसी की तुलना में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ी है। उनके दोनों मैच काफी करीबी थी। इस पर बेंगलुरु एफसी के मुख्य कोच साइमन ग्रेसन ने कहा, "अगर हम अब तक के खेलों का विश्लेषण करते हैं, तो मुझे लगता है हमने काफी मजबूत तरीके से डिफेंड करने में कामयाब रहे। मुझे लगता है कि सिस्टम ने काम किया है, लेकिन फिर गेंद पर कब्जे में हमें एक टीम के रूप में थोड़ा बेहतर होने की जरूरत है। गेंद पर बेहतर कब्जा रखने के मामले में - मुझे लगता है कि कभी-कभी हम गेंद को बहुत आसानी से छोड़ देते हैं।"
दोनों टीमों ने लीग में 6 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें 3 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं, 2 मैच हैदराबाद एफसी और 1 बेंगलुरू एफसी ने जीता है। हैदराबाद एफसी ने पिछले सीजन में दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications