ISL 2022-23: बेंगलुरू एफसी को फॉर्म की तलाश, सामने है फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी

मुंबई, 16 नवंबर: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के मैचवीक 7 की शुरुआत गुरुवार को यहां मुम्बई फुटबॉल एरिना में दो पूर्व चैम्पियन - मुम्बई सिटी एफसी और बेंगलुरू एफसी के बीच मुकाबले से होगी। आइलैंडर्स अब तक लीग में अपराजित हैं, जबकि नौवें स्थान पर बैठे ब्लूज इस सीजन में लगातार चौथी हार से बचने की कोशिश करेंगे।

Indian Super League 2022-23: Bengaluru FC vs Mumbai City FC Preview

पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी पर अपनी 6-2 की जीत में बड़ी स्कोर करने के बाद मुम्बई सिटी एफसी ने अब छह मैचों में 16 गोल किए हैं, जो इस हीरो आईएसएल सीजन में सबसे ज्यादा हैं। प्रति मैच 2.7 गोल के औसत के साथ आइलैंडर्स ने इस लीग सीजन में किसी भी अन्य टीम की तुलना में 2131 पास पूरे करके गेंद पर सबसे ज्यादा बेहतर नियंत्रण रखा है। मुम्बई सिटी के मुख्य कोच डेस बकिंघम पिछले मैच में अपनी टीम के दृढ़ संकल्प से खुश थे, लेकिन उन्हें अभी भी आगामी मुकाबलों में सुधार की गुंजाइश नजर आती है।

बकिंघम ने कहा, "हम इस साल कुछ हासिल करना चाहते हैं और जानते हैं कि हम पिछले मैच की तरह अवे गोल नहीं दे सकते। चेन्नइयन ने पिछले मैच हमसे बेहतर शुरुआत की थी। ऐसा नहीं है कि हमने खराब शुरुआत नहीं की, लेकिन वे बेहतर थे। लेकिन जैसा ही हमने गोल दागा, हम मुकाबले में वापस आ गए, और मैं उस प्रदर्शन से खुश था।" उन्होंने कहा, "हमें अभी भी बहुत काम करना है, और अगर हम इस साल सफल होना चाहते हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम अगले कुछ अवे मैचों में और अधिक परिणाम लेकर आएं।"

बेंगलुरू एफसी इस समय अपनी अटैकिंग खामियों को लेकर संघर्ष कर रहा है। ब्लूज अपने इतिहास में पहली बार लगातार तीन हीरो आईएसएल मैचों में स्कोर करने में विफल रहे हैं, और उन्होंने पांच मैचों में केवल दो गोल किए हैं। पिछली बार जब वे लगातार चार मुकाबले हारे थे तो ऐसा हीरो आईएसएल 2020-21 सीजन में हुआ था।

प्रति मैच किए गए गोलों की सूची में ब्लूज को दसवें स्थान पर हैं। उनका औसत केवल 0.4 गोल प्रति मैच है। मैदान के फाइनल थर्ड में सटीक निशाने लगाने की जिम्मेदारी रॉय कृष्णा और कप्तान सुनील छेत्री के कंधों पर होगी।

ग्रेसन ने कहा, "शुक्रवार के मुकाबले के बाद से हमने ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत की है। हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। मुम्बई के खिलाफ मैच की बात करें, तो यह सब कुछ इस बारे में है कि हमें फिर से फुटबॉल मैच जीतने के लिए क्या करना चाहते है।" उन्होंने कहा, "हम कुछ पहलुओं को बदलने का इरादा रखते हैं जो वास्तव में हमें मुकाबले जीतने के करीब ले जाते हैं। हमारे खेल में अंतिम परिणाम अब तक गायब रहा है, इसलिए हमें और अधिक सटीक होने की आवश्यकता है।"

इन दोनों टीमों के बीच खेले कुल दस हीरो आईएसएल मुकाबलों में से केवल एक ड्रा रहा है। आइलैंडर्स ने पांच जीत हासिल की हैं, जबकि ब्लूज चार मौकों पर विजयी रहा है। दोनों के बीच पिछले मुकाबले में बेंगलुरू एफसी ने डूरंड कप चैम्पियन बनने के लिए मुम्बई सिटी एफसी को 2-1 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+