FIFA World Rankings: भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में हासिल किया 100वां स्थान
FIFA Latest World Rankings: भारतीय फुटबॉल की पुरुष टीम ने फीफा की लेटेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग में 100वां स्थान हासिल किया है। भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल करने के मामले में लेबनान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह पांच साल बाद है जब भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 2018 में 96वें स्थान से खिसकने के बाद टॉप 100 क्लब में शामिल हुई है।

टीम इंडिया को कब-कब मिली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
दरअसल, ब्लू टाइगर्स की टीम 1204.90 के कुल अंकों के साथ 100वें स्थान पर पहुंच गई। यह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम द्वारा इतिहास में हासिल की गई चौथी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। टीम 1996 में 94वीं रैंक, 1993 में 99वीं और 2017 से 2018 तक 96वीं रैंक पर पहुंच गई।
टेबल टॉपर्स की लिस्ट में अर्जेंटीना पहले स्थान पर विराजमान
फीफा की लेटेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग के बाद टेबल टॉपर्स की लिस्ट में 2022 चैंपियन अर्जेंटीना पहले स्थान पर विराजमान है, जबकि उपविजेता फ्रांस दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा ब्राजील को तीसरा और इंग्लैंड को चौथा स्थान मिला है, जबकि बेल्जियम पांचवें नंबर पर है। छठे नंबर पर क्रोएशिया, और सातवें नंबर पर नीदरलैंड, आठवें पर इटली और टॉप 10 में आखिरी दो स्थान पर पुर्तगाल और स्पेन हैं।
पाकिस्तानी टीम 201वें स्थान पर
फीफा रैंकिंग की कुछ आखिरी टीमों में पाकिस्तान 201वें स्थान पर है। अन्य दक्षिण एशियाई फुटबॉल टीमें भी भारत से काफी नीचे हैं, जैसे श्रीलंका 207वें, बांग्लादेश 192वें और नेपाल 175वें स्थान पर है। और भारत 100वें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications