सऊदी अरब में नहीं है गर्लफ्रेंड के साथ रहने की इजाजत, यहां कैसे साथ रहेंगे रोनाल्डो और जॉर्जीना?
रोनाल्डो ने हाल ही में सऊदी अरब के दिग्गज क्लब अल-नासर के साथ बड़ी लुभावनी डील साइन की है लेकिन दिक्कत ये है कि सऊदी का कानून लिव-इन रिलेशनशिप की इजाजत नहीं देता। ऐसे में जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ कैसे रहेंगे रोनाल्डो?

फुटबॉल और अरब देश पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ दिलचस्प तौर पर जुड़ गए हैं। पहले कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 खेला गया और फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के दिग्गज क्लब अल नासर के साथ रिकॉर्ड डील साइन की। मजेदार बात ये है कि एशिया में फुटबॉल के नए अगुवा के तौर पर उभरने की कोशिश कर रहे अरब देशों का मिजाज इस खेल की प्रवृत्ति से एकदम जुदा रहा है। फुटबॉल यूरोपीय देशों में विकसित हुआ एक खुले सोच के खेल के तौर पर देखा जाता है और अरब देश अपनी कंजरवेटिव सोच के प्रदर्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। रोनाल्डो की नई क्लब कंट्री सऊदी अरब में बगैर शादी के पुरुष और महिलाओं को एक साथ रहने की इजाजत भी नहीं है। (Cover Photo- Georgina Rodríguez Instagram)

रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ शादी नहीं की है
ये उस रहन-सहन से बिल्कुल विपरीत है जिसमें रोनाल्डो पले-बढ़े हैं। हाल ही में कतर की भी काफी आलोचना की गई थी कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के इतिहास वाला ये देश वर्ल्ड कप का मेजबान कैसे बन सकता है? यहां पर समलैंगिक अधिकारों को प्रदर्शित करने वाला 'वनलव' आर्मबैंड भी कतर की भावना के विपरीत होने के चलते काफी चर्चा में बना रहा। यूरोपीय देश तो खुले तौर पर हर तरह के व्यवहार की छूट के अगुवा बने बैठे हैं लेकिन अरब देशों में मानवीय रिश्तों में खुलापन अभी दूर की कौड़ी है। तो क्या रोनाल्डो को अल नासर में खेलने में दिक्कत आने वाली है क्योंकि उन्होंने भी अपनी महिला साथी जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ शादी नहीं की है। फिर सउदी अरब के कानून में इसकी स्वीकृति नहीं होने के बावजूद रोनाल्डो क्लब के साथ कैसे जुड़े रहेंगे?

दोनों के साथ में बच्चे भी हैं
रोनाल्डो की प्रेम-कहानियां भी दिलचस्प रही हैं। वे 2010 में अपने पहले बच्चे के पिता बने जबकि उसकी मां का कोई अता-पता नहीं चला क्योंकि उस महिला के साथ रोनाल्डो का करार यही था कि उसकी पहचान सार्वजनिक ना की जाए। फिर रोनाल्डो रूसी मॉडल इरिना शायेक के साथ रिश्तों में रहे। यह हाई-प्रोफाइल जोड़ी 2015 में अलग हो गई और तब से रोनाल्डो अर्जेंटीना में जन्मी स्पेनिश मॉडल जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ रिश्ते में हैं। अब रोनाल्डो को जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ ही देखा-सुना जाता है। ऐसा लगता है जॉर्जीना ही रोनाल्डो की प्रेम कहानियों की आखिरी मंजिल हैं। जॉर्जीना रोड्रिग्ज ने 12 नवंबर 2017 को रोनाल्डो की एक बेटी को जन्म दिया। इस जोड़ी को 2022 में जुड़वा बच्चों हुए जिसमें मेल बच्चा जन्म के समय नहीं रहा जबकि फिमेल जुड़वा बच गई।

सऊदी अरब के कानून को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार
लेकिन बात फिर यही है कि रिश्तों में इतना आगे बढ़ने के बावजूद रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिग्ज को अपनी पत्नी नहीं बनाया है। वे सिर्फ उनकी पार्टनर और प्रेमिका हैं। शायद रोनाल्डो को शादी के टैग की जरूरत महसूस नहीं हुई लेकिन सऊदी अरब को इसकी जरूर जरूरत है जिसके कानूनों के मुताबिक आप बिना पति-पत्नी बने एक साथ नहीं रह सकते। हालांकि रोनाल्डो को फिर भी दिक्कत नहीं आने वाली हैं और वे जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ सऊदी अरब के कानून को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्पेनिश समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार रोनाल्डो की दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल और योग्य एथलीटों में से एक होने के कारण, पुर्तगाली स्टार को सजा मिलने की संभावना नहीं है।

बिना शादी के एक साथ नहीं रह सकते सऊदी अरब में
दो अलग-अलग सऊदी वकीलों का हवाला देते हुए बताया गया है कि इस मामले में सऊदी अरब के अधिकारी रोनाल्डो को परेशान नहीं करेंगे। एक वकील के हवाले से बताया गया, "हालांकि कानून अब भी विवाह के बिना साथ रहने की मनाही करते हैं, लेकिन अधिकारियों अब ऐसे मामलों में भी किसी को खास तंग नहीं करते हैं। लेकिन जब कोई समस्या या अपराध होता है तो इन कानूनों का इस्तेमाल किया जाता है।
दूसरा वकील के हवाले से कहा गया है कि जब मामला विदेशियों का हो तो कानूनी अधिकारी दखलअंदाजी नहीं करते, लेकिन यह कानून अभी भी बरकरार है कि आप बिना शादी के एक साथ नहीं रह सकते।

तकनीकी तौर पर ये सऊदी के कानून का उल्लंघन होगा
जाहिर है रोनाल्डो तकनीकी तौर पर सऊदी के कानून का उल्लंघन कर रहे हैं इसके बावजूद वे वहां पर रह सकते हैं। फिलहाल सऊदी अरब के लिए रोनाल्डो के मामले में इस कानून से ज्यादा बड़ी दिग्गज फुटबॉलर की उपस्थिति है जिन्होंने अल नासर के साथ जुड़कर एशियाई फुटबॉल में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए कदम बढ़ा दिया है। हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहुप्रतीक्षित अल नासर की शुरुआत में देरी हुई है क्योंकि सऊदी क्लब अपनी टीम में बहुत अधिक विदेशी खिलाड़ियों की भरमार के चलते रोनाल्डो को रजिस्टर करने में फेल रहा है।
Recommended Video

-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications