ISL 2021-22: हैदराबाद को हरा टॉप-4 में एंट्री करना चाहती है चेन्नइयन, आसान नहीं होगी चुनौती

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। चेन्नइयन एफसी का इरादा हैदराबाद एफसी को शीर्ष चार हटाकर अपनी जगह बनाने का होगा, जब ये दोनों टीमें गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 का लीग मुकाबला फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेंगी। चेन्नइयन इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं और अगर वो कल मैच जीत जाते हैं तो हैदराबाद को टॉप 4 से बाहर कर देंगे, क्योंकि चेन्नइयन के 14 अंक हैं जबकि हैदराबाद के 16 अंक हैं। चेन्नइयन अपने पिछले मैच में एफसी गोवा से हार गए थे लेकिन उनके डिफेंस ने मजबूती दिखायी थी और बार्थोलोमेव ओग्बेचे की गैरमौजूदगी में उतरने वाली हैदराबाद की टीम के खिलाफ उसकी जीत की संभावना काफी अच्छी है।

गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे नाईजीरियाई स्टार स्ट्राइकर को पिछले मैच में लगातार चौथा येलो कार्ड मिला था। लिहाजा, ओग्बेचे आगामी मुकाबले के लिए सस्पेंड किये गये हैं। 2002 में फीफा वर्ल्ड कप खेल चुके ओग्बेचे का आईएसएल के 8वें सीजन में हैदराबाद के अब तक के शानदार सफर में अहम योगदान रहा है। कोच मैनोलो मार्कुएज के सामने नाईजीरियाई स्टार की गैर-मौजूदगी में निजाम्स को जीत की पटरी पर लाने की कड़ी चुनौती होगी।

और पढ़ें: ISL 2021-22: ओडिशा को रौंदकर एक बार फिर टॉप पर पहुंचा केरला ब्लास्टर्स

मार्कुएज ने पिछली बार चेन्नइयन के खिलाफ तीन अंक गंवाने पर पछतावे के संकेत के साथ कहा, "सीजन की शुरुआत में चेन्नइयन के खिलाफ हमारी हार एक दुर्घटना थी। उन्होंने हमारी गलतियों का फायदा उठाया। यह न केवल उस मैच से सीखने के बारे में नहीं है बल्कि यह इस बारे में भी है कि आप मिलने वाले अवसरों पर कैसे स्कोर करते हैं। फुटबॉल में आप कभी नहीं जानते हैं कि वैसी चीजें पिर से घटित हो जाए, जैसे कि पहले हुआ था और या फिर ऐसा हो सकता है कि आप एक खराब मैच खेलें हैं और 1-0 से जीत जाएं।"

स्पेनिश कोच ने दावा किया है कि ओग्बेचे की अनुपस्थिति का असर टीम पर नहीं पड़ेगा। मार्कुएज इस बारे में एक शब्द कहते हैं, "शून्य (प्रभाव)।" चेन्नइयन के लिए अटैकिंग लाइन को लेकर परेशानियां बनी हुई हैं, क्योंकि वो इस सीजन में अपने खेले दस मैचों में केवल नौ गोल कर सकी है। यह अन्य टीमों की तुलना में अब तक की सबसे कम संख्या है। इस कमी के मद्देनजर कोच बोजिदार बांदोविक को जो बात परेशान करेगी, वो है हैदराबाद की सुदृढ़ डिफेंस है। हैदराबाद इस सीजन में सबसे कम गोल खाने वाली टीमों में एक है।

और पढ़ें: IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में फिर पुरानी गलतियां दोहरा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, नहीं सुधारी तो मिलेगी हार

चेन्नइयन के लिए सबसे बड़ी चिंता व्लादिमीर कोमैन की चोटिल होने के बाद अनुपस्थिति है। बादोविक अपने स्ट्राइकर नेरिजुस वाल्सकिस की उपलब्धता को लेकर टीम डॉक्टरों की रिपोर्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिन्हें सप्ताहांत में चोट लगी थी। अपनी पहली मुलाकात में, चेन्नइयन ने हैदराबाद को 1-0 से हराया, लेकिन तब से मार्कुएज के निजाम्स ने केरला ब्लास्टर्स से हारने से पहले आठ मैचों में अपराजित रहकर दिखा दिया है कि वो एक बेहतर टीम हैं।

बंदोविक ने कहा, "हम अपनी ताकत के अनुसार खेल रहे हैं और हमने साबित परिणाम दिए हैं। हम मैनचेस्टर सिटी नहीं हैं और हम अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पिछला मैच मानकों के अनुरूप नहीं था। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+