FIFA World cup के फाइनल में फ्रांस की हार के बाद करीम बेंजेमा ने लिया संन्यास, लिखी भावुक पोस्ट

Karim Benzema announced Retirement फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के बाद फ्रांस के एक खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। दरअसल, फ्रांस के स्टार फारवर्डर करीम बेंजेमा ने इंटरनेशनल करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि लुसैल में रविवार को अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। हालांकि करीम बेंजेमा इस विश्व कप का हिस्सा नहीं थे। वो चोट के कारण यह विश्व कप नहीं खेल पाए थे।
बेंजेमा की रिटायरमेंट पोस्ट
करीम बेंजेमा ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है। बेंजमा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है, "मैं आज जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए मैंने प्रयास किया और गलतियां कीं। मुझे इस पर गर्व है! मैंने अपनी कहानी लिखी है और कहानी खत्म हो रही है।' आपको बता दें कि बेंजेमा ने फ्रांस के लिए कुल 97 मैच खेले जिसमें उन्होंने 37 गोल किए जबकि उनके नाम 20 गोल अस्सिट हुए।
आपको बता दें कि बेंजेमा 2014 के फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय टीम के साथी मैथ्यू वाल्बुएना के साथ सेक्स-टेप कांड में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वो 2018 में अपने देश की दूसरी विश्व कप जीत से चूक गए थे।












Click it and Unblock the Notifications