AIFF के पूर्व उपाध्यक्ष एआर खलील का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
AR Khaleel passes away: एआईएफएफ (AIFF) के पूर्व उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्य एआर खलील का बुधवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के कारण अंतिम सांस ली।

AR Khaleel Passes Away: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्य एआर खलील का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के कारण अंतिम सांस ली। कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके खलील के निधन पर एआईएफएफ ने दुख व्यक्त किया है।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
एआर खलील का बुधवार यानी आज निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और चार बेटियां हैं। लगभग छह दशकों तक भारतीय फुटबॉल महासंघ का एक प्रमुख चेहरा रहे खलील कॉन्टिनेंटल लेवल पर भी काफी एक्टिव थे और कई मौकों पर एशियाई फुटबॉल परिसंघ की स्थायी समितियों के सदस्य भी रह चुके थे।
खलील के निधन पर एआईएफएफ अध्यक्ष ने जताया दुख
एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने खलील के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, 'यह जानकर दुख हुआ कि एआर खलील अब नहीं रहे। उनके निधन से भारतीय फुटबॉल प्रशासन में एक खालीपन आ गया है। इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'
एआईएफएफ के महासचिव डॉ शाजी प्रभाकरन ने कहा कि, 'खलील जी अपने समय के अग्रणी फुटबॉल प्रशासकों में से एक थे, और उन्होंने भारत में विशेष रूप से कर्नाटक में खेल को लोकप्रिय बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई। उनके निधन से भारतीय फुटबॉल को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, साल 2018 तक 28 वर्षों तक केएसएफए के अध्यक्ष रहे खलील ने विभिन्न तरह के खेल के लिए काम किया था। वह एक फुटबॉलर थे, जो बेंगलुरु के पारंपरिक क्लबों में से एक, जवाहर यूनियन एफसी चलाते थे, एक बेहतरीन प्रशासक थे, और कई वर्षों तक एक पदाधिकारी के रूप में कर्नाटक फुटबॉल की सेवा की। उन्होंने विभिन्न एज ग्रुप में भारतीय राष्ट्रीय टीमों के लिए प्रबंधकीय भूमिकाएं भी निभाईं।












Click it and Unblock the Notifications