FIFA World Cup: खिताब के बाद लियोनेल मेसी ने माराडोना के आइकोनिक पोज में खिंचाई फोटो

अर्जेंटीना ने लम्बे समय बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मेसी ने फाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

Messi

FIFA World Cup Lionel Messi celebration: लम्बे समय से पेंडिंग चल रहा सपना लियोनेल मेसी ने रविवार को फ़्रांस के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर पूरा कर दिया। इसके बाद जश्न भी उन्होंने एक ख़ास अंदाज़ में ही मनाया। मेसी ने अर्जेंटीना के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डियागो माराडोना का आइकोनिक पोज देते हुए फोटो खिंचाया। माराडोना ने साल 1986 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसा किया था।

फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मुकाबला जीतने के बाद मेसी को साथी खिलाड़ियों ने कन्धों पर उठा लिया। इस दौरान मेसी ने ट्रॉफी हाथ में लेकर ऊपर उठाई। ठीक इसी तरह का सिलिब्रेशन माराडोना ने किया था। मेसी का यह सपना था कि वह अपने जीवन में वर्ल्ड कप ट्रॉफी जरुर जीते।

मेसी के बचपन का सपना
फाइनल मैच में जीत के बाद मेसी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया लेकिन जो चीज मिस कर रहा था, वह मेरे हाथ में है। यही ट्रॉफी थी जिसे मैं अपने जीवन में पाना चाहता था। यह मेरे बचपन का सपना था। मेरे पास इसे पाने के लिए एक विजन था और मुझे दिख रहा था कि यह ट्रॉफी मेरे करीब आ रही है। काफी कुछ झेलने के बाद हमने यह कर दिखाया। मैं अपने करियर का अंत वर्ल्ड कप के साथ करना चाहता था और इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता।

पेनल्टी शूटआउट तक गया मैच
मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरू से दबाव बनाया और दो गोल की लीड ली। इसके बाद फ्रांस को 81वें मिनट में एमबाप्पे ने मुकाबले में वापसी कराई। उन्होंने जल्दी दो गोल दागे। अर्जेंटीना ने बाद में एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया लेकिन फ्रांस के एम्बाप्पे ने एक बार फिर वही किया। बराबरी के बाद पेनेल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह अर्जेंटीना ने फ्रांस को डिफेंडिंग चैम्पियन बनने से रोक दिया और 1986 से चल रहा सूखा खत्म करते हुए खिताब हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+