फीफा विश्व कप 2022 : स्पेन और जर्मनी एक ही ग्रुप में शामिल, देखिए पूरी लिस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क । दोहा कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को 2022 फीफा विश्व कप के लिए ड्रा निकाला गया। स्पेन ने ग्रुप ई में जर्मनी के साथ जगह बनाई है तो गत चैंपियन फ्रांस को ग्रुप डी में रखा गया था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप एच में रखा गया था। पांच बार के विजेता ब्राजील को ग्रुप जी में रखा गया था। मेजबान टीम कतर पहले से ही पॉट 1 (ग्रुप ए में रखा गया) से ए 1 स्थान ले चुका है, जबकि शेष टीमों को गुरुवार को जारी उनकी फीफा रैंकिंग के आधार पर पॉट आवंटित किए गए थे। विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच होगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : आंद्रे रसेल ने यूं जड़े 10 गेंदों में 56 रन, टूटा युवराज के छक्कों का रिकाॅर्ड
फीफा विश्व कप 2022 ग्रुप
ग्रुप ए: कतर (मेजबान), नीदरलैंड, सेनेगल, इक्वाडोर
ग्रुप बी: इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन
ग्रुप सी: अर्जेंटीना, मैक्सिको, पोलैंड, सऊदी अरब
ग्रुप डी: फ्रांस, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, पेरू/ऑस्ट्रेलिया/यूएई
ग्रुप ई: स्पेन, जर्मनी, जापान, कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड
ग्रुप एफ: बेल्जियम, क्रोएशिया, मोरक्को, कनाडा
ग्रुप जी: ब्राजील, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, कैमरून
ग्रुप एच: पुर्तगाल, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया, घाना
32 टीमों का वैश्विक आयोजन 21 नवंबर को शुरू होगा, जिसका फाइनल 18 दिसंबर को होगा। अब तक कुल 29 टीमों ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, शेष तीन की पुष्टि जून में की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications