IPL 2022 : आंद्रे रसेल ने यूं जड़े 10 गेंदों में 56 रन, टूटा युवराज के छक्कों का रिकाॅर्ड

Recommended Video
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइइर्स ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता की जीत में आंद्रे रसेल का अहम रोल रहा जिन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। रसेल ने महज 31 गेंदों में नाबाद 70 रन बना दिए, जिसमें 2 चाैके तो 8 दनदनाते छक्के शामिल रहे। रसेल ने 10 में बाउंड्री के जरिए 56 रन बटोरे, जिससे दिखता है कि वह लंबी हिट लगाने में भरोसा रखते हैं, ना कि दाैड़ने में। इसी के साथ रसेल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के छक्कों का रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- नीलामी में मिले थे 50 लाख, अब लगातार 3 छक्के लगाकर गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां

टूट गया युवराज के छक्कों का रिकाॅर्ड
जी हां, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रसेल ने युवराज को पीछे छोड़ दिया है। युवराज ने 126 पारियों में 149 छक्के लगाए हैं तो वहीं रसेल ने 68 पारियों में ही 154 छक्के पूरे कर लिए हैं। रसेल कितने घातक साबित होते हैं, इसका अंदाजा इस आंकड़े से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल इतिहास में अभी तक चाैके कम तो छक्के ज्यादा लगाए हैं। रसेल के नाम 122 चाैके हैं।

लगाया 10वां अर्धशतक
रसेल का यह आईपीएल में 10वां अर्धशतक रहा। उन्होंने महज 26 गेंदों में इसे पूरा किया। एक समय कोलकाता के 7 ओवर में 51 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे। लगा कि मैच फंस सकता है, लेकिन रसेल ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर कोई विकेट नहीं गिरने दिया आैर टीम को जीत दिलाई। एक छोर से सैम शांत थे, तो दूसरे छोर से रसेल रन बरसा रहे थे। रसेल का कहर 12वें ओवर में दिखा, जिसमें ओडिन स्मिथ को 30 रन पड़ गए थे। इस ओवर से मैच कोलकाता के पलड़े में आ गया था। रसेल ने 3 छक्के, एक चाैका लगाया। एक नो बाॅल रही, जिसपर सिंगर रन भी आया, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर सैम बिलिंग्स ने छक्का लगाकर बड़ा ओवर बना दिया।

उमेश यादव ने लिए 4 विकेट
वहीं मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन की चुनौतीपूर्ण चुनौती दी। कोलकाता के लिए उमेश यादव 4 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। कोलकाता ने इस चुनौती को सिर्फ 14.3 ओवर में पूरा किया। तीन मैचों में यह उनकी दूसरी जीत है। इस जीत के साथ कोलकाता अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications