फीफा विश्व कप 2022 में हुआ बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने खिताब की दावेदार अर्जेंटीना को 2-1 से रौंदा

फीफा विश्व कप 2022 में मंगलवार को एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दरअसल, 2 बार की फीफा चैंपियन अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। आपको बता दें कि अर्जेंटीना को इस बार खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं आज के मैच में उसे हराने वाली सऊदी अरब की टीम 49वें पायदान पर है। इस हार के बाद अर्जेंटीना की टीम ग्रुप सी में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है और उसकी आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है।

Saudi Arabia beat Argentina

सऊदी अरब ने दिखाया आक्रामक खेल

अर्जेंटीना के खिलाफ सऊदी अरब का आक्रामक खेल देखने को मिला। सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में अपने खेल का जो प्रदर्शन किया वो हैरान कर देने वाला था। पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया था। इसके बाद तो अर्जेंटीना की टीम एक भी गोल नहीं दाग पाई।

सऊदी अरब में बुधवार की छुट्टी घोषित

अर्जेंटीना के खिलाफ मिली इस जीत का सऊदी अरब में तगड़ा जश्न मनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अर्जेंटीना को हराने के बाद सऊदी अरब के किंग सलमान ने अपने मुल्क में बुधवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है ताकि लोग इस जीत की खुशी को सेलिब्रेट कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग सलमान को हॉलीडे अनाउंस करने का मश्विरा उनके बेटे और प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने दिया था। बुधवार को सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में छुट्टी रहेगी।

हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी दिखे सदमे में

आपको बता दें कि अर्जेंटीना के लिए यह हार बहुत ही बड़ा झटका है। इसका अंदाजा मैच खत्म होने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का चेहरे से लगाया जा सकता था। टीम के दिग्गज खिलाड़ी मेसी के चेहरे पर भी इस हार का गहरा दुख था। अब अर्जेंटीना का मुकाबला 27 नवंबर को मेक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+