France vs Argentina Final: पहले हाफ में अर्जेंटीना की दहाड़, स्कोर 2-0

Argentina vs France

France vs Argentina Final: विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से अर्जेंटीना ने पहले हाफ में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया उसे देखकर कहीं लगा ही नहीं कि फ्रांस की टीम भी मैदान में है। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने पूरे हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ के 20वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिला, जिसे अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने आसानी से गोल में तब्दील किया। लियोनेल मेस्सी ने बहुत ही शांत तरीके से छोटा रनअप लेते हुए पहला गोल दागा। 23वें मिनट में पहला गोल दागने के बाद 36वें मिनट में अर्जेंटीना ने लगातार दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरा गोल एंजेल डी मारिया ने किया।

पहले हाफ के आंकड़े

पहले हाफ में अर्जेंटीना की दहाड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 60 फीसदी गेंद पर कब्जा अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के पास रहा, जबकि फ्रांस के खिलाड़ी गेंद पर सिर्फ 40 फीसदी कब्जा कर सके । अर्जेंटीना की टीम ने कुल 6 शॉट लगाए, जिसमे से 3 सीधी टार्गेट पर लगी, जबकि फ्रांस के खाते में 0 रहा। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में 291 पास किए जबकि फ्रांस के खिलाड़ियों ने 202। पास एक्यूरेसी की बात करें तो अर्जेंटीना का प्रतिशत 87 तो फ्रांस का 76 रहा। अर्जेंटीना की टीम ने पहले हाफ में कुल 10 फाउल किए जबकि फ्रांस ने 11। अर्जेंटीना को पहले हाफ में एक यलो कार्ड मिला जबकि फ्रांस को शून्य। वहीं अर्जेंटीना की टीम को पहले हाफ में कुल दो कॉर्नर मिले, जबकि फ्रांस को शून्य

अर्जेंटीना की बात करें तो इस टीम ने दो बार विश्वकप का खिताब अपने नाम किया हैा। पहली बार अर्जेंटीना की टीम ने 1978 में विश्वकप में जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरी बार 1986 में विश्वकप जीता था। इसके अलावा अर्जेंटीना की टीम तीन बार दूसरे पायदान पर रही है। 1930, 1990 और 2014 में अर्जेंटीना की टीम दूसरे पायदान पर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+