अर्जेंटीना के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फ्रांस के कैम्प में चिंता की लहर, कई खिलाड़ी हुए बीमार
लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही फ्रांस की टीम के सामने मेसी के अलावा अपने ही खिलाड़ियों की बिगड़ती सेहत से निपटने की नई चुनौती आ खड़ी हुई है।

फीफा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा खिताब जीतने के सपने के बेहद करीब पहुंच चुके फ्रांस के लिए अच्छी खबर नहीं है। पहले तो उन्हें केवल लियोनल मेसी की चुनौती से ही निपटना था लेकिन अब वो अपने ही खिलाड़ियों की सेहत से भी जूझने लगा है। रविवार, 18 दिसंबर को अर्जेंटीना के साथ होने वाले फाइनल से पहले अपने फ्रांस के खेमे में कोल्ड यानी जुकाम, बुखार जैसी समस्या ने घर कर लिया है। अब दो और स्टार डिफेंडरों को कोल्ड ने चपेट में ले लिया है। राफेल वारेन और इब्राहिमा कोनाटा के रूप में दो नए ताजा मामला आए हैं और अब टीम के कोच मेसी एंड कंपनी के सामने अपने खिलाड़ियों की उपलब्धता पर झल्लाहट दिखा रहे हैं।
इससे पहले सेंटर-बैक दयोट उपमेकानो और मिडफील्डर एड्रियन रैबियोट बीमारी के कारण मोरक्को के खिलाफ फ्रांस के सेमीफाइनल मैच से चूक गए थे। हालांकि फ्रांस ने 2-0 से जीतकर मोरक्को के एक मजबूत खतरे का सामना किया और अपने लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई, जो लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन फ्रांस के कई खिलाड़ियों को जुकाम हो गया है।
वैसे कोच डिडिएर डेसचैम्प्स को भरोसा है कि रबियोट और उपमेकानो दोनों रविवार के फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे। जो खिलाड़ी अस्वस्थ हैं उन्हें बाकी कैंप से अलग कर दिया गया है क्योंकि खिलाड़ियों ने शुक्रवार को दोहा में ट्रेनिंग की।
फ्रांस के रैंडल कोलो मुआनी ने मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद सूचना दी थी कि यह सिर्फ "थोड़ा फ्लू" है जो फैल रहा है। उन्होंने कहा कि बीमार पड़ने वाले खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, "जो लोग बीमार हैं, वे अपने कमरे में रहते हैं, डॉक्टरों द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है और हम सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर रहे हैं। हम इसे लेकर बहुत सख्त हैं।"
इसी बीच फारवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीमार खिलाड़ी समय पर ठीक हो जाएंगे और फाइनल के लिए तैयार रहेंगे।
फ्रेंच कैंप में बीमारी के साथ-साथ चोटों की समस्या भी सामने आई है। फ्रांसीसी महासंघ ने कहा कि मिडफील्डर ऑरेलियन तचौमेनी और थियो हर्नांडेज शुक्रवार को ट्रेनिंग नही कर पाए। इनके हिप और घुटने में कुछ चोटें लग गई थी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications