FIFA World Cup 2022: महेंद्र सिंह धोनी के फैन का जलवा, CSK की जर्सी पहनकर किया ब्राजील को सपोर्ट
महेंद्र सिंह धोनी की अलग फैन फॉलोइंग है। वह मैदान पर खेल रहे हों या नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके फैन्स अपने अंदाज में धोनी का समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही नजारा कतर में चल रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के एक मैच में देखने को मिला। ब्राजील और सर्बिया के मैच में एक फैन ने चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी पहनी। अहम बात तो यह है कि इस फैन ने महेंद्र सिंह धोनी के 7 नम्बर वाली जर्सी पहनी। भारत से भी लोग फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने गए हुए हैं।

ब्राजील का शानदार आगाज
अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ब्राजील ने जीत के साथ की। हर किसी को ब्राजील की टीम से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। सर्बिया को ब्राजील ने 2-0 के अंतर से आसान शिकस्त दी। ब्राजील की टीम अब अपने अगले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगी। स्विस टीम ने भी एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हरा दिया था।
नेमार को आई थी चोट
ब्राजील के कप्तान नेमार को इस मुकाबले के दौरान चोट आ गई। टखने में चोट के बाद वह मैदान से बाहर हो गए थे। हालांकि उनकी चोट को गंभीर नहीं माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह टूर्नामेंट में आने वाले मैचों में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। ब्राजील की टीम के लिए यह एक अच्छी खबर कही जा सकती है। ग्रुप जी में ब्राजील मजबूत टीमों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications