FIFA World Cup: ब्राजील ने दर्ज की सर्बिया पर शानदार जीत, नेमार की चोट ने किरकिरा किया मजा
ब्राजील ने अपने फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत उम्मीद के अनुसार करते हुए सर्बिया पर 2-0 की शानदार जीत दर्ज की और इस दौरान टोटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर रिचर्डसन ने गजब गोल करके अपनी टीम के चेहरे पर मुस्कान लाने में मुख्य भूमिका निभाई। गुरुवार को हुए इस मुकाबले में ब्राजील के पक्ष में हालांकि सब कुछ ठीक नहीं जा सका क्योंकि उनके कप्तान और स्टार स्ट्राइकर नेमार को टखने की चोट के बाद काफी दिक्कत में देखा गया।

ये ग्रुप जी में ब्राजील का ओपनिंग मुकाबला था और मैच के 80वें मिनट में नेपार को हटा दिया गया। उनको लंगड़ाते हुए देखा गया था और उनके दाहिने टखने में सूजन की एक तस्वीर निश्चित रूप से ब्राजील के खेमें में हड़कंप मचाने के लिए काफी है। इसके चलते ट्विटर पर नेमार को लेकर जबरदस्त ट्रेंड भी देखा गया। ब्राजील के फैंस भी सकते में हैं।
मैनचेस्टर यूनाइटेड के एंटनी ने नेमार को रिप्लेस किया जिसके बाद कप्तान को बेंच पर आइस-पैक उपचार प्राप्त करते देखा गया था। इससे पहले नेमार ने ब्राजील मैच में जल्द ही टॉप फॉर्म को प्रदर्शन किया और रिचर्डसन के पहले गोल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हालांकि, ब्राजील के कोच टिटे को भरोसा है कि नेमार कतर में होने वाले विश्व कप में खेलना जारी रखेंगे।
टिटे ने कहा, "हमें विश्वास है कि नेमार खेलना जारी रखेंगे, वह विश्व कप में खेलना जारी रखेंगे। मैंने नहीं देखा कि नेमार को चोट लगी है। और उनमें इससे उबरने की क्षमता है। इसके अलावा, ब्राजील टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लैसमर ने खेल के बाद कहा कि नेमार की चोट का आकलन करने के लिए उन्हें 24-48 घंटे की आवश्यकता होगी।
अब ग्रुप जी में टॉप पर चल रहे ब्राजील का अगला मुकाबला सोमवार को स्विट्जरलैंड से होगा। स्विस टीम ने गुरुवार को कैमरून को 1-0 से हराकर 3 अंक बटोरे थे।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications