FIFA World Cup 2022: कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ग्रूप ई के मुकाबले में कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराते हुए जीत का स्वाद चखा। दो मैचों में कोस्टा रिका को पहली जीत मिली है। वहीँ जापान को पहली पराजय का सामना करना पड़ा है। जर्मनी के खिलाफ खेले गए पिछले मैच की तुलना में जापान का गेम आज बिलकुल अलग दिखा। कोस्टा रिका ने अंत में मौके का लाभ उठाया और जीत दर्ज करते हुए 3 अहम अंक हासिल किये।

Japan-Costa Rica
शुरुआत में दोनों ही टीमों की तरफ से तेज हमले देखने को मिले। पहले गोल की तलाश में आक्रामक गेम देखने को मिला। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के हमलों का बखूबी जवाब दिया और बॉल को गोल पोस्ट में नहीं जाने दिया। थोड़े समय के लिए जापान की टीम ने दबाव बनाने का प्रयास किया था लेकिन कोस्टा रिका के पास इसका तोड़ था। जापान ने 80वें मिनट तक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कोस्टा रिका ने बढ़त ले ली।
जापान की टीम मौके नहीं भुना पाई
दूसरे हाफ में जापान की टीम के पास दो मौके आए थे लेकिन वे इनका लाभ उठाने में नाकाम रहे। 63वें मिनट में सोमा ने बॉक्स के बाहर से फ्रीकिक शॉट मारा लेकिन यह क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। मामला यहीं नहीं रुका, एक बार फिर से जापान के पास मौका आया। 76वें मिनट में कामदा ने सिर से गेंद को मारने का प्रयास किया लेकिन चूक गए। इसके बाद मुकाबला कोस्टा रिका की तरफ झुक गया।
केशर फुलर ने दिलाई कोस्टा रिका को बढ़त
जापान के प्रयासों के बाद बारी कोस्टा रिका की थी। उनको 81वें मिनट में सफलता मिली। केशर फुलर ने कोस्टा रिका के लिए पहला गोल दागते हुए जापान का काम और मुश्किल कर दिया। कोस्टा रिका ने इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा। अंत में गेम 6 मिनट तक बढ़ाया गया लेकिन जापान की टीम कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई। कोस्टा रिका ने मुकाबला 1-0 से जीतकर 3 अहम अंक हासिल किये। ग्रुप ई में जापान दूसरे और कोस्टा रिका तीसरे स्थान पर है। टॉप पर स्पेन की टीम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+