Euro 2024: Kylian Mbappe ने पहली बार बिना फेस मास्क के खेला मैच, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Euro 2024: फ्रांस के स्टार किलियन एम्बापे (Kylian Mbappe) ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपनी टीम की शुरुआती जीत में अपनी नाक टूटने के बाद से यूरोपीय चैम्पियनशिप (European Championship) में अपना पहला मैच बिना फेस मास्क के शुरू किया। स्टार फुलबॉलर को बिना मास्क के देख फैंस की हैरानी जायज थी।
यूरो 2024 में पहली बार बिना फेस मास्क के खेला मैच
दरअसल, एम्बापे ने मैच की शुरुआत में फ्रांस के ओपनर की तैयारी की और मास्क के बिना अधिक स्वतंत्र रूप से खेलते दिखे, लेकिन स्पेन बनाम फ्रांस के मैच में एमबाप्पे और लेस ब्लेस स्पेन को मात नहीं दे सके और सेमीफाइनल स्टेज में 2-1 की हार के साथ उनका यूरो का सफ़र समाप्त हो गया। ये मैच उन्होंने बिना मास्क के खेला था।

मास्क पहनकर क्यों खेलते हैं एम्बापे?
इसके पीछे कारण यह था कि फ्रांस के ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में एम्बापे की नाक टूट गई थी। फ्रांसीसी फॉरवर्ड के चेहरे पर डिफेंडर केविन डोंसो से जोरदार टक्कर लगी थी और घटना के समय से ही यह स्पष्ट था कि यह गंभीर चोट थी क्योंकि पूर्व पीएसजी स्टार की नाक से खून बह रहा था।
इस मास्क को पहनकर खेलना चाहते थे एम्बापे
एम्बापे को जब मास्क पहनकर खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा तो उन्होंने फ्रांसीसी ध्वज के रंगों से बना मास्क पहनने की योजना बनाई थी और खेल की पूर्व संध्या पर प्रशिक्षण के दौरान भी इसे पहना था। हालांकि, यूईएफए के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को केवल एक रंग का मास्क पहनने के लिए कहा गया है, जिसके कारण एमबीप्पे को वह मास्क पहनने से रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ऐसा रहा है भारत के नए कोच गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर, दो WC फाइनल में खेल चुके हैं धांसू पारी
दुनिया के बेस्ट प्लेयर में गिने जाते हैं एम्बाप्पे
फ्रांसीसी स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे लीग 1 क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं और फ्रांस की टीम के कप्तान हैं। एम्बाप्पे को दुनिया के बेस्ट प्लेयर में से एक माना जाता है। वह अपनी ड्रिब्लिंग क्षमता, तेज गति और फिनिशिंग के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications