ऐसा रहा है भारत के नए कोच गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर, दो WC फाइनल में खेल चुके हैं धांसू पारी

Gautam Gambhir head coach appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाने की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है। गौतम गंभीर जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर थे। वह अब भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। वह जुलाई के अंत में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाली टीम इंडिया की अगुआई करने के लिए तैयार हैं।

ऐसा रहा है टेस्ट करियर

गौतम गंभीर ने नवंबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 104 पारियों में 4154 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी औसत 41.95 और स्ट्राइक रेट 51.49 रहा। इस फॉर्मेट में उन्होंने 22 अर्धशतक और 9 शतक बनाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 206 रन का रहा।

Gautam Gambhir 1

वनडे में रहा शानदार प्रदर्शन

गौतम गंभीर ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 11 अप्रैल 2003 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। अपने पूरे वनडे करियर में उन्होंने कुल 147 मैच खेले और 143 पारियों में 5238 रन बनाए। उनका औसत 39.68 था और स्ट्राइक रेट 85.25 था। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 150 रन रहा।

जानिए टी-20 का रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में गौतम गंभीर ने 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 37 मैच खेले, जिसमें 36 पारियों में 932 रन बनाए। उनका औसत 27.41 और स्ट्राइक रेट 119.02 रहा, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा।

15 साल का रहा करियर

गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर 15 साल तक चला, जिसकी शुरुआत 11 अप्रैल 2003 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में उनके डेब्यू से हुई। उनका आखिरी वनडे मैच 27 जनवरी 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ था। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। खास तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में उन्होंने कमाल का प्रधर्शन किया।

वर्ल्ड कप में खेली धांसू पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ़ 54 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली। जबकि 2011 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान गंभीर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+