कंट्रोवर्सी के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के लिए कतर रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

फुटबॉल के इस महाकुंभ का खिताबी मुकाबला रविवार को कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच को देखने के लिए दीपिका पादुकोण भी कतर के लिए रवाना हो गई हैं।

deepika padukone departure to qatar

FIFA World cup 2022 के Final का बुखार अब बॉलीवुड पर भी चढ़ गया है। फुटबॉल के इस महाकुंभ का खिताबी मुकाबला रविवार को कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच को देखने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां कतर के लिए रवाना हो चुकी हैं या फिर होने वाली हैं। अभी तक कई बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी कतर जा चुकी हैं। इसी बीच शनिवार को दीपिका पादुकोण भी कतर के लिए रवाना हो गईं। दीपिका पादुकोण भी फीफा के फाइनल की गवाह बन सकती हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दीपिका फुटबॉल ट्रॉफी का अनावरण करेंगी।

कतर के लिए अकेले रवाना हुईं दीपिका!

शनिवार को दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण कैमरे के सामने मुस्कुराती हुईं नजर आईं। इस दौरान दीपिका को अकेले ही एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि उनके पति रणवीर उन्हें एयरपोर्ट ड्रॉप करने जरूर आए थे, लेकिन उनके साथ कतर रवाना नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि रणवीर फाइनल से पहले कतर जा सकते हैं। ऐसे में वो शायद कल कतर के लिए रवाना हो सकते हैं।

दीपिका का देश में हो रहा है विरोध

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का एक गाना रिलीज हुआ था, जिसको लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण 'भगवा बिकिनी' पहने हुए नजर आ रही हैं। इसी वजह से देश में दीपिका का जमकर विरोध हो रहा है। कई राज्यों में तो फिल्म को अभी से बैन करने की मांग उठने लगी है।

दीपिका से पहले कतर जाने वाली बॉलीवुड हस्तियां

कतर में फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए दीपिका पादुकोण से पहला आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कतर जा चुके हैं। इनके अलावा शनाया कपूर, संजय कपूर और डीनो मोरिया के साथ-साथ रणवीर सिंह भी कतर में जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+