cristiano ronaldo ने भी लियोनल मेसी को बताया 'जीनियस', वर्ल्ड चैंपियन बनने पर कही दिल छू लेने वाली बात

france vs argentina news in hindi: आखिरकार मेसी मैजिक के कारण अर्जेंटीना की टीम फीफा वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही। रविवार रात को लियोनल मेसी ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

cristiano ronaldo

france vs argentina news in hindi: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल काफी रोमांचक रहा। लियोनल मेसी और एमबापे के बीच मैदान पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरी के कुछ पलों में कभी रेस में अर्जेंटीना तो कभी फ्रांस की टीम आगे निकल रही थी। स्टेडियम में मौजूद फैंस के अलावा टीवी पर मैच का उठाने वाले दर्शकों के दिल की धड़कने भी मैच के दौरान तेज ही रही थी।

कतर में मेसी का धमाल

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का वर्ल्ड कप का सफर शानदार रहा। फाइनल मैच में टीम के लिए पहला गोल दागकर मेसी ने अपने इस सफर को और भी यादगार बना दिया। लियोनल मेसी के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक ने मेसी को इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी।

रोनाल्डो ने भी कही दिल जीतने वाली बात

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच फुटबॉल की सबसे बड़ी राइवलरी देखने को मिलती रही है। ब्राजील के लिए लंबे समय तक खेलने वाले रोनाल्डो मौजूदा समय में पुर्तगाल के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं। अपनी टीम के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी मेसी को जीत के बाद बधाई दी है। अपने ट्विटर हैंडल पर रोनाल्डो ने लिखा कि जब मेसी की बात आती है तो उन्हें लेकर उतनी बातें नहीं की जाती। लेकिन 35 साल की उम्र में उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर क्यों वो दूसरे खिलाड़ियों से अलग हैं।

मेसी में है गजब की प्रतिभा

रोनाल्डो ने कहा कि मेसी के पास ऐसी काबिलियत है कि वह अकेले दम पर किसी भी टीम को मात दे सकते हैं। मैंने बहुत सारे ब्राज़ीलियाई लोगों को देखा और दुनिया भर के लोग इस रोमांचक फाइनल में मेसी को सपोर्ट कर रहे थे। इस शानदार जीत के लिए 'बधाई हो मेसी! बता दें कि पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। फुटबॉल फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोनाल्डो को फाइनल खेलते देखना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+