Ronaldinho: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता आएंगे दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ब्राजील के महान पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो (Ronaldinho) अगले महीने दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर कोलकाता का दौरा करेंगे। यात्रा से संबंधित जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि रोनाल्डिन्हो के 15 से 19 अक्टूबर के बीच शहर में आने की संभावना है, लेकिन अंतिम तारीख की पुष्टि कोंगो में बार्का लीजेंड्स मैच का शेड्यूल आने के बाद ही होगी।

पहली बार कोलकाता का दौरा करेंगे रोनाल्डिन्हो
अधिकारी के अनुसार, रोनाल्डिन्हो पहली बार कोलकाता का दौरा करेंगे और उनके एक छोटे से 'चैरिटी मैच' में खेलने की उम्मीद है। इसके अलावा वह दुर्गा पूजा के एक पंडाल और एक फुटबॉल क्लिनिक का दौरा भी करेंगे। वह अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप विजेता लियोनल मेस्सी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

Ronaldinho

इससे पहले शहर में आ चुके हैं कई दिग्गज फुटबॉलर
दो बार के 'बैलन डिओर' विजेता रोनाल्डिन्हो के कुछ स्पांसर से भी मिलने की संभावना है। कार्यक्रमों में भाग लेने और पास के शहर रिशरा का दौरा करने की भी उम्मीद है। संबंधित अधिकारी ने अतीत में माराडोना, पेले और काफू सहित फुटबॉल के दिग्गजों को शहर में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें- रजनीकांत ने World Cup 2023 के लिए 'गोल्डन टिकट' मिलने पर BCCI का किया धन्यवाद, जय शाह को भेजा ये खास संदेश

उन्होंने इस जुलाई में वर्तमान अर्जेंटीना विश्व कप विजेता गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को शहर में लाने में भी भूमिका निभाई थी। खास बात ये है कि रोनाल्डिन्हो की शहर में राजारहाट में R10 एकेडमी और अपनी फुटबॉल एकेडमी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+