रजनीकांत ने World Cup 2023 के लिए 'गोल्डन टिकट' मिलने पर BCCI का किया धन्यवाद, जय शाह को भेजा ये खास संदेश

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजाबानी करेगा। फैंस भी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने वर्ल्ड कप के लिए गोल्डन टिकट प्रदान करने के लिए बीसीसीआई और बोर्ड के सचिव जय शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

खास मेहमानों की लिस्ट में शामिल हुए रजनीकांत
दरअसल, बीसीसीआई ने कुछ भारतीय हस्तियों को सम्मानित करने के लिए गोल्डन टिकट की शुरुआत की है। 2011 विश्व कप विजेता सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पहले ही गोल्डन टिकट दिया जा चुका है।इस लिस्ट में अब रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है।

rajinikanth and jay shah

रजनीकांत ने जय शाह और बीसीसीआई का किया धन्यवाद
रजनीकांत ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से बोर्ड के सचिव जय शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मैं वर्ल्ड कप 2023 के लिए बीसीसीआई से प्रतिष्ठित गोल्डन टिकट पाकर बेहद खुश हूं। बीसीसीआई को मेरा हार्दिक धन्यवाद। प्रिय जय शाह जी आपसे मिलकर खुशी हुई, आपके गर्मजोशी भरे शब्दों और विचारों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

वहीं फैंस भी यह देखकर काफी खुश नजर आए कि रजनीकांत को भी मेगा इवेंट के लिए गोल्डन टिकट प्रदान किया गया। वहीं दूसरी ओर वनडे विश्व कप की उलटी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि इस मेगा इवेंट के उद्घाटन मैच में अब 20 दिन से भी कम समय बचा है।


ये भी पढ़ें- 'Dil Jashn Bole..,' ICC ने रिलीज किया World Cup 2023 का एंथम सॉन्ग, रणवीर के साथ इन स्टार्स ने जमकर मनाया जश्न

बीसीसीआई पहले ही तीन मशहूर हस्तियों को विश्व कप के गोल्डन टिकट से सम्मानित कर चुका है। जल्द ही शुरू होने वाले मेगा इवेंट के साथ, बोर्ड कुछ और मशहूर हस्तियों को गोल्डन टिकट प्रदान कर सकता है। विश्व कप की तैयारी के लिए भारत अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैच मोहाली, इंदौर और राजकोट में खेलेगा। यह सीरीज इस शुक्रवार से मोहाली में शुरू हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+