IND vs AUS: भारत की खराब शुरुआत, एशियन कप के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दी पटखनी

India vs Australia, Asian Cup: एशियन कप में भारतीय फुटबॉल टीम की खराब शुरुआत रही है। भारतीय टीम को पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से मैच अपने नाम कर लिया।

पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने आक्रमण के साथ शुरुआत की। भारतीय रक्षा पंक्ति ने अच्छा काम किया। कंगारुओं को ज्यादा मौके नहीं मिले। जो भी अवसर गोल के लिए आए, उनको भारतीय टीम ने नाकाम कर दिया। टीम इंडिया के साथ भी मामला कुछ यही रहा।

ind vs aus

पुजारी के पास पर एक गोल करने का मौका आया था लेकिन छेत्री इसे गोल पोस्ट में डालने में नाकाम रहे और भारत ने एक बेहतरीन मौका गंवा दिया। पहले हाफ के 45 मिनट तक दोनों टीमों के प्रयास विफल होते चले गए। इसके बाद पहले हाफ में 5 मिनट अतिरिक्त दिए गए लेकिन इसके बाद भी गोल नहीं हुआ और स्कोर 0-0 रहा।

दूसरे हाफ में पांच मिनट के खेल में ही ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस दिया। पचासवें मिनट में इरविन ने पहला गोल दाग दिया। गुरप्रीत को टच करते हुए गेंद इरविन के पास गई और उन्होंने गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी। इसके बाद कुछ समय तक खेल चलता रहा।

सब्सटीटयूट के रूप में खेलने के लिए आए जॉर्डन बोस ने धमाका कर दिया और 73वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा गोल दागकर बढ़त डबल कर दी। 90 मिनट तक ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की लीड बनाये रखी। बाद में गेम में 6 अतिरिक्त मिनट जोड़े गए, ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बनाए रखी और भारत को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+