Shukra Gochar 2026: शुक्र की बदली चाल, वृषभ-तुला समेत इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएंगे अच्छे दिन
Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। 4 जुलाई को सौंदर्य, ऐश्वर्य और कला के दाता शुक्र ग्रह ने अपनी स्थिति बदली है, वो इस वक्त कर्क राशि से बाहर आकर सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में निवास कर रहे हैं, जहां वो 01 अगस्त तक रहेंगे।
आपको बता दें कि शुक्र को सुख और वैभव का दाता कहा जाता है, उनकी कृपा से इंसान के विलासिता में वृद्धि होती है, शुक्र की बदली चाल से कुछ राशियों की लॉटरी निकलने वाली है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक चार राशियों पर शुक्र की बदली चाल का सकारात्मक असर पड़ेगा और इनकी किस्मत चमकेगी और ये चार राशियां हैं-वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ।

शुक्र का गोचर क्या होता है?
दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'शुक्र ग्रह लगभग 23 से 30 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। गोचर के दौरान शुक्र की स्थिति व्यक्ति की जन्म कुंडली और वर्तमान ग्रह दशा के अनुसार शुभ या सामान्य परिणाम देती है। यदि शुक्र मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य, प्रेम, वैवाहिक सुख, करियर में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना बढ़ जाती है।'
शुक्र का गोचर महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन
'दरअसल शुक्र का गोचर महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन माना जाता है। यदि शुक्र शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को आर्थिक उन्नति, वैवाहिक सुख और सामाजिक सम्मान प्राप्त हो सकता है। वहीं, नियमित पूजा, मंत्र जाप, दान और सदाचार अपनाकर शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।'
वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ की चमकेगी किस्मत
- वृषभ राशि: शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लोगों के भीतर आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी और आपसी संवाद बेहतर होगा।
- सिंह राशि: सिंह राशि में शुक्र का यह गोचर आम जनजीवन के साथ-साथ सभी जातकों के स्वभाव पर गहरा असर डालेगा। आय में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। नई योजनाओं से लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
- तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। शुक्र का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें यानी लाभ और इच्छा पूर्ति के भाव में हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह शुक्र की सबसे मजबूत स्थितियों में से एक है, जो बेहतरीन आर्थिक लाभ देगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, नए दोस्त बनेंगे, प्रेम संबंध मधुर होंगे।
- कुंभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। शिक्षा, नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सातवें यानी विवाह और साझेदारी के भाव में होगा। इस दौरान आपकी बातचीत की शैली सुधरेगी, जिससे वैवाहिक जीवन की खटास दूर होगी। जो लोग अब तक अविवाहित हैं, उन्हें इस समय विवाह के काफी अच्छे और मनपसंद प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कैसे करें शुक्र को मजबूत?
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें, "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही, मिश्री, सफेद वस्त्र का दान करें। कन्याओं और सुहागिन महिलाओं का सम्मान करें।गाय को आटा और हरी घास खिलाएं। घर और कार्यस्थल पर साफ-सफाई रखें।सुगंधित इत्र या सफेद फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें। शुक्रवार का व्रत रखें और सुबह शाम मां लक्ष्मी की आरती करें।














Click it and Unblock the Notifications