'लड़कियों संग रहे मेरे रिलेशन', मशहूर एक्‍टर की बेहद खूबसूरत पत्‍नी ने बाइसेक्सुअल होने का किया खुलासा

Akanksha Chamola bisexual: इंडियन टेलीवीजन की जानी-मानी एक्‍ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है। अकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर चौंकाने वाला सीक्रेट रिवील कर दिया है। फेमस टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने अब खुलकर स्वीकार किया है कि वह बाईसेक्सुअल (Bisexual) हैं। इसके साथ ही उन्होंने शादी से पहले एक महिला के साथ अपने बेहद करीबी और अंतरंग संबंधों को लेकर भी बिना किसी संकोच के बात की है।

आमतौर पर भारतीय समाज और मुख्यधारा के मनोरंजन जगत में सेक्सुअलिटी जैसे निजी विषयों पर खुलकर बातचीत करने से बचा जाता है। ऐसे माहौल में आकांक्षा ने बेबाकी से इसे स्‍वीकार करते हुए दुनिया को सच उजागर कर दिया है। इसके साथ उन्‍होंने साफ कहा कि इसे स्‍वीकारने में उन्‍हें कोई शर्म नहीं।

Akanksha Chamola disclosure

दरअसल, शो के दौरान कुछ दिन पहले श्रेया कालरा ने अकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने का सीक्रेट उजाकर किया था। इसके बाद अकांक्षा इस मामले पर चुप्‍पी साधे हुईं थी लेकिन शो के जजमेंट डे के दिन फराह खान और रितेश देशमुख ने जब उनसे पूछा कि क्या यह सचमुच उनका ऐसा सीक्रेट था, जिसे वे शो में लाइफलाइन के रूप में इस्तेमाल करने वाली थीं, तो आकांक्षा ने इस बात की पुष्टि करते हुए हामी भर दी।

Akanksha Chamola disclosure

गौरव खन्ना से शादी से पहले एक लड़की से था रिलेशन

आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधने से काफी पहले वह एक महिला के साथ बेहद करीबी और गंभीर रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने इस बात को बेबाकी से साझा किया कि उस रिश्ते ने उनके जीवन, प्राथमिकताओं और उनकी आंतरिक लैंगिक पहचान को बेहतर तरीके से समझने में एक अहम भूमिका निभाई। वह अपनी भावनाओं को लेकर शुरू से ही स्पष्ट रहना चाहती थीं।

Akanksha Chamola disclosure

आकांक्षा बोलीं- मैं बाईसेक्सुअल हूं, समाज इसे स्‍वीकार नहीं करता

बाईसेक्सुअलिटी (Bisexuality) के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने समाज की संकीर्ण मानसिकता पर भी चोट की। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग इसे केवल एक दौर या अस्थायी भ्रम मानकर खारिज कर देते हैं, जबकि यह एक इंसान का स्वाभाविक रूप होता है। आकांक्षा के अनुसार, जब तक कोई व्यक्ति स्वयं अपनी वास्तविकता और पहचान को पूरी गरिमा के साथ स्वीकार नहीं करता, तब तक वह समाज से सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकता।

Akanksha Chamola disclosure

पति गौरव खन्ना का क्‍या था रिएक्‍शन?

इस पूरे मामले में सबसे प्रेरणादायक पहलू उनके पति और अभिनेता गौरव खन्ना की संवेदनशीलता और परिपक्वता रही। आकांक्षा ने साझा किया कि जब उन्होंने अपनी इस सच्चाई और अतीत के उस रिश्ते के बारे में गौरव को बताया, तो गौरव ने इसे बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया। गौरव ने न तो कोई नकारात्मक टिप्पणी की और न ही उनके प्रति कोई पूर्वाग्रह रखा, जिससे दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया।

Akanksha Chamola disclosure

2016 में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने की थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी नवंबर 2016 में हुआ था। तब से लेकर आज तक दोनों ही सोशल मीडिया और आम जिंदगी में अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं।

Akanksha Chamola disclosure

गौरव और आकांक्षा चमोला का क्‍या हो रहा तलाक?

हालांकि 'लॉक अप सीजन 2' के दौरान आकांक्षा चमोला ने खुद खुलासा किया था कि वो अपने पति और टीवी एक्‍टर गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। उनके इस बयान के बाद शो का माहौल भावुक हो गया और बाकी कंटेस्टेंट्स भी उनकी बात सुनकर भावुक हो गए थे।

Akanksha Chamola disclosure

आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। शादी के बाद भी उन्होंने अपने अभिनय करियर को जारी रखा और छोटे पर्दे पर लगातार सक्रिय रहीं। 'लॉक अप सीजन 2' में हिस्सा लेने के बाद से ही वह सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली प्रतियोगियों में शामिल हैं।

समय रैना के गुगली सवाल पर UP पुलिस कांस्टेबल का 'स्मार्ट' जवाब, BJP नेता हुए मुरीद, तारीफ में क्या कहा?
समय रैना के गुगली सवाल पर UP पुलिस कांस्टेबल का 'स्मार्ट' जवाब, BJP नेता हुए मुरीद, तारीफ में क्या कहा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+