जीत के जश्न में ऐसे डूबे अर्जेंटीना के खिलाड़ी कि एम्बाप्पे के लिए बोल दिए आपत्तिजनक शब्द, वीडियो हुआ वायरल

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर काइलियन एम्बाप्पे का ड्रेसिंग रूम में मजाक उड़ाने की हरकत फीफा विश्व कप 2022 के गोल्डन ग्लव विनर और अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने की है।

Argentina player Mocks Kylian Mbappe

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ गया। अर्जेंटीना की जीत में लियोनेल मेसी का जबरदस्त योगदान रहा तो वहीं दूसरी तरफ फ्रांस की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फ्रांस के खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने गेम से यह साबित कर दिया कि वो दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर में से एक हैं। मैच खत्म होने के बाद अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एम्बाप्पे का मजाक उड़ाया जा रहा है।

अर्जेंटीना के गोलकीपर ने उड़ाया मजाक

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर काइलियन एम्बाप्पे का ड्रेसिंग रूम में मजाक उड़ाने की हरकत फीफा विश्व कप 2022 के गोल्डन ग्लव विनर और अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने की है। हालांकि मैच खत्म होने के बाद मार्टिनेज को ग्राउंड पर एम्बाप्पे को दिलासा देते हुए भी देखा गया था, लेकिन ड्रेसिंग रूम में जाकर मार्टिनेज ने ही एम्बाप्पे का घिनौना मजाक बनाया। बता दें कि एम्बाप्पे ने मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ तीन लगातार गोल कर हैट्रिक बनाई थी।

क्या कहा मार्टिनेज ने?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अर्जेंटीना की टीम ड्रेसिंग रूम में जीत सेलिब्रेट कर रही थी। इसी दौरान गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को ड्रेसिंग रूम में कहते हुए सुना गया, 'एक मिनट का मौन एम्बाप्पे के लिए, जो मर चुका है।' मार्टिनेज के इन लाइनों को सुनकर टीम के अन्य खिलाड़ी भी जोर से हंसने लगे और सेलिब्रेट करने लगे। मार्टिनेज ने यह लाइन 'ए मिनट ऑफ साइलेंस' गाने की गाई थी।

आपको बता दें कि अर्जेंटीना के खिलाफ फ्रांस की तरफ से इकलौते एम्बाप्पे ने ही 3 गोल दागे थे। उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही फ्रांस की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ स्कोर को बराबर कर पाई थी, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए मैच का नतीजा निकला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+