IND vs AUS: दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 422 रन

WTC Final 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने मोहम्मद सिराज के पहले ही ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 422 रन बना लिए हैं।

WTC Final 2023

IND vs AUS, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन रहा। हालांकि, दूसरे दिन यानी आज मैच शुरू होते ही मोहम्मद सिराज के ओवर में स्मिथ ने शतक पूरा कर लिया। दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 422 रन बना लिए हैं। पैट कमिंस और एलेक्स कैरी क्रीज पर मौजूद है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत की है। ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ भी शतक जड़ दिया है। हालांकि, हेड को यहीं अपनी पारी को विराम देना पड़ा, क्योंकि मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को ट्रेविस हेड के रूप में चौथा विकेट दिला दिया है। ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 रन बनाकर आउट हो गए।

मोहम्मद शमी ने लिया कैमरन ग्रीन का विकेट
ऑस्ट्रेलिया के 5वें विकेट का भी पतन हो गया है। मोहम्मद शमी ने कैमरन ग्रीन को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 97 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 382 रन बना लिए। स्टीव स्मिथ लगातार जमे हुए हैं, क्रीज पर उनका साथ एलेक्स कैरी दे रहे हैं।

स्टीव स्मिथ के रूप में गिरा छठा विकेट
शार्दुल ठाकुर ने स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया है। शार्दुल ने स्मिथ को बोल्ड किया है। स्मिथ 268 गेंद में 121 रन बनाकर एक शानदार पारी के साथ वापस पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके जड़कर दमदार पारी खेली। फिलहाल क्रीज पर एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क जमे हुए हैं।

अक्षर पटेल के थ्रो से गिरा ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट
दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने दमदार वापसी का एक ओर नजारा पेश कर दिया है। इस बार विकेट अक्षर पटेल ने चटकाया है। ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा है। स्टार्क 20 गेंद में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने अपने शानदार थ्रो के दम पर वापस भेज दिया है। फिलहाल 104 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 402 रन है।

108 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 420 रन
फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और एलेक्स कैरी क्रीज मौजूद हैं। कैरी 37 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कमिंस 16 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 108 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 420 रन है।

109 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422 रन
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 422 रन है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और एलेक्स कैरी क्रीज मौजूद हैं। कैरी 43 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कमिंस 17 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs AUS, WTC Final 2023: इंडिया प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से दुखी हुए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, ट्वीट कर लगाई क्लास

IND vs AUS, WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+