WTC Final 2023: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से दुखी हुए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, ट्वीट कर लगाई क्लास
WTC Final 2023: डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो प्रदर्शन किया उससे एक्टर हर्षवर्धन कपूर काफी नाराज दिखे, और उन्होंने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम की जमकर आलोचना की।

IND vs AUS, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन, 7 जून के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन रहा। इस दौरान ट्रेविस हेड की शतक पारी भारतीय गेंदबाजों पर बहुत ही भारी पड़ी। इस बीच बॉलीवुड स्टार हर्षवर्धन कपूर ने विराट कोहली को टेस्ट का कप्तान न बनाए जाने पर इसे भयानक ट्रेजडी बताया है।
विराट कोहली को कप्तान नहीं बनाए जाने पर उठाए सवाल
दरअसल, ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आई। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 300 से अधिक रन देकर सिर्फ तीन विकेट लिए थे। ऐसे में कुछ लोगों ने रविचंद्रन अश्विन को नहीं खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए, तो वहीं बॉलीवुड स्टार हर्षवर्धन कपूर ने भी दिन के मैच के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने विराट कोहली को टेस्ट का कप्तान नहीं बनाए जाने पर अफसोस जताया है।
हर्षवर्धन कपूर ने बताया भयानक ट्रेजडी
अनिल कपूर के बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट कर लिखा, 'भयानक ट्रेजडी है कि विराट कोहली अब टेस्ट टीम के कप्तान नहीं हैं। उनके बिना खिलाड़ियों में जीत की भूख नहीं दिख रही। खिलाड़ी बेअसर हैं। खराब टीम चयन, अश्विन को खेलना चाहिए था। इसके अलावा चोट के कारण बुमराह का बाहर होना एक बहुत बड़ा झटका है। 'खिलाड़ी सिर्फ रोहित की कप्तानी में खेल रहे हैं कुछ कर नहीं रहे हैं।'
हर्षवर्धन कपूर ने इस ट्वीट के जरिए सीधे तौर पर मैनेजमेंट पर सवाल उठाया है। वहीं एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली के फैन्स इस ट्वीट पर लगातार अपना प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होते-होते टेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी देखने को मिली।
इससे पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित ऑस्ट्रेलिया ने लंच के बाद के सत्र में 28 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन जोड़े थे। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 60 गेंदों पर 43 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 2 विकेट पर 73 रन बना लिए थे। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दिन में एक-एक विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications