WTC Final मैच में हार-जीत की टेंशन से कोसों दूर फैंस ने गर्लफ्रेंड को पहनाई रिंग, जमकर वायरल हो रहा Video
WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के बीच दिल छू लेने वाले पल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें एक लड़का अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते नजर आ रहा है।
WTC Final 2023: क्रिकेट मैच के दौरान गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड पहुंच जाएं और कैमरा उन तक न पहुंचे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही। दरअसल, लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जा रहे हैं। जहां फैंस अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। इस मैच के दौरान एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ ऐसा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह मामला भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के चौथे दिन का है, जब भारतीय टीम दूसरी पारी के लिए बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान स्टैंड में एक फैंस ने कैमरे पर अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। अच्छी बात ये रही कि प्रेमिका ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाई। कैमरा भी इस दौरान उन पर टिका रहा। इसके बाद दोनों की खुशी देखने लायक थी।

दो प्रेमियों के बीच दिल को छू लेने वाले पल का वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर क्रिकेट के बारे में बात करें तो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा है, हालांकि, जब तक क्रीज पर अजिंक्य रहाणे मौजूद है कब इंडिया मजबूत स्थिति में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन भारतीय फैंस तो यही प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत इस बार खिताब लेकर ही लौटे।
भारत को अपनी दूसरी पारी में तेज गति से रन बनाने होंगे, क्यों डब्ल्यूटीसी फाइनल में अभी भी भारत की जीत की उम्मीद बरकरार है। यदि भारत इस मैच को जीतता है, तो यह न केवल एक रिकॉर्ड रन चेज होगा, बल्कि वे 10 वर्षों के बाद आईसीसी खिताब भी भारत के नाम हो जाएगा। 2013 के बाद से पिछले 10 वर्षों में सभी फॉर्मेट में एक भी वर्ल्ड खिताब हासिल नहीं कर पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications