पाकिस्तान की जीत के बाद क्या है WTC 2023-25 अंक तालिका की स्थिति, टीम इंडिया है कौन से नंबर पर?

World Test Championship 2023-25 Point Table: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका (PAK vs SL) को उन्हीं के घर पर पहले टेस्ट मैच में मात दे दी है। पाकिस्तान की टीम भी यह मुकाबला 4 विकेट से जीतने में कामयाब रही।

इसी दौरान भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) की टेस्ट सीरीज भी चल रही है जहां टीम इंडिया त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी।

World Test Championship 2023-25 table update

एक और एशेज सीरीज (Ashes 2023) भी जारी है जहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चल रहा है। टेस्ट क्रिकेट में हो रहे मैचों के परिणामों के साथ-साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में भी बदलाव हो रहे हैं। पाकिस्तान की ताजा जीत के बाद आइए देखते हैं डब्ल्यूपीसी 2023 25 की अंक तालिका में कौन सी टीम फिलहाल किस स्थान पर बैठी है।

यहां भारत की टीम नंबर एक पर है जिन्होंने एक मुकाबला खेला है और एक ही जीता है, जिसमें उनको 12 अंक मिले हैं और उनके पूरे 100 पीसीटी पॉइंट (पॉइंट परसेंटेज सिस्टम) हैं। पाकिस्तान की टीम ने एक मैच खेलते हुए एक मुकाबला जीता है और उनके भी भारत की तरह 12 अंक और 100 पीसीटी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने दो मैच जीते हैं और यहां उन्हें 22 अंक मिले हैं क्योंकि पेनल्टी के तौर पर 2 अंकों का जुर्माना लगा था। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीन मैचों में एक मुकाबला जीता है और दो हारे हैं, साथ ही उनको 2 अंकों का नुकसान हुआ था, जिसके चलते उनके 10 अंक और 27.78 प्रतिशत पीसीटी हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज का अभी खाता भी नहीं खुला है। साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश की टीम ने अभी तक इस साइकिल की शुरुआत भी नहीं की है।

ये भी पढ़ें- 'संन्यासी की तरह जीकर खेल के ब्रांड एम्बेसडर बने', कोहली के 500वें मैच पर पूर्व खिलाड़ियों ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+