'संन्यासी की तरह जीकर खेल के ब्रांड एम्बेसडर बने', कोहली के 500वें मैच पर पूर्व खिलाड़ियों ने की तारीफ

Virat Kohli 500th international match: विराट कोहली की क्रिकेट करियर में सफलताएं और उपलब्धियों की लिस्ट में एक बड़ा मुकाम गुरुवार को तब जुड़ जाएगा जब भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें त्रिनिदाद में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। विराट मैदान पर उतरते ही 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का गौरव हासिल कर लेंगे।

ऐसा करने वाले वे चौथे भारतीय खिलाड़ी और वर्ल्ड में दसवें होंगे। यह खास उपलब्धि कोहली के खेल के प्रति जुनून को एक सलामी ही है।

virat kohli 500th international match

कोहली का इंटरनेशनल सफर बेहद अद्भुत है, जो 2008 में भारतीय टीम के साथ उनके डेब्यू से शुरू हुआ था। उन्होंने तब से अब तक 110 टेस्ट मैच, 274 वनडे और 115 टी20 आई मैच खेले हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर (664), एमएस धोनी (538) और राहुल द्रविड़ (509) ने कोहली से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

कोहली ने अब तक 499 मैचों में अविश्वसनीय रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें उन्होंने 25,461 रन और 53.48 के औसत के साथ बल्लेबाजी की है। यह बैटिंग औसत उन खिलाड़ियों के बीच बेस्ट है, जिन्होंने 300 से अधिक मैच खेले हैं। उनके 75 अंतरराष्ट्रीय शतक भी सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे रह जाते हैं। सचिन इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं।

इस उपलब्धि से पहले पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञों ने कोहली के अनुशासन, समर्पण और मजबूत इरादों की तारीफ की है, जिनके कारण कोहली ने इतनी विराट सफलता हासिल की। कोहली के खेल और लाइफ के प्रति उनका ईमानदार नजरिया फैंस को बहुत भाता है। तो उनके साथी खिलाड़ियों के लिए कोहली के खेल जीवन में अनुशासन किसी संन्यासी की तरह है, खासकर जिस तरह से उन्होंने फिटनेस को हासिल करने के लिए खान-पान को लेकर जो उच्चतम मानक स्थापित किए हैं।

इन सब चीजों ने विराट को खेल का एक ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है जिसने भारतीय क्रिकेट और क्रिकेट के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट में कोहली के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत को रहना होगा इन दो कैरेबियन गेंदबाजों से सावधान, तो वेस्टइंडीज को इस भारतीय तेज गेंदबाज से

चोपड़ा ने जियो सिनेमा पर कहा, "विराट कोहली का खेल के प्रति समर्पण बहुत साफ है और वास्तव में यही उनकी पहचान है। उन्होंने अपने जीवन को एक संन्यासी की तरह जीवन बिताया है, जहां वे केवल क्रिकेट के बारे में ही सोचते रहे हैं। इसी कारण से वह आज जहां है, वे खेल के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट और क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम सब उनके शुक्रगुजार हैं।"

प्रज्ञान ओझा ने कोहली की उपलब्धि को विशेष मौका माना और उन्हें आशा है वह देश के लिए अच्छा खेलते रहेंगे। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी कोहली के लंबे खेलने की तारीफ की और बताया कि उनमें अभी भी बहुत सारा क्रिकेट बाकी है, और वे दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+