World Cup IND vs BAN Highlights: कोहली का शतक और भारत की विराट जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
India vs Bangladesh, 17th Match Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में आज वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की टीम जबरदस्त लय में दिखाई दे रही है। इससे पहले भारत ने शुरुआती तीनों मुकाबले में जीत हासिल की थी। वहीं बांग्लादेश को इससे पहले तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद भारत ने जहाँ लगातार चौथी जीत दर्ज किया वहीं बांग्लादेश के लिए चार मैचों में यह तीसरी हार है।
आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाजों तंज़िद हसन और लिटन दास के अर्द्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। बुमराह, सिराज और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि शार्दुल और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा 48 और शुभमन गिल 53 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 97 गेंदो पर नाबाद 103 रन बनाकर केएल राहुल के साथ भारत को जीत दिला दी साथ ही चेज करते हुए वर्ल्डकप में अपना पहला शतक भी बनाया। उनके इस प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह एक अच्छी जीत है: रोहित शर्मा, कप्तान, भारत
रिकार्ड: वर्ल्डकप में चेज करते हुए कोहली का पहला शतक
𝙃𝙐𝙉𝘿𝙍𝙀𝘿!
Number 4⃣8⃣ in ODIs
Number 7⃣8⃣ in international cricketTake a bow King Kohli 👑🙌#CWC23 | #TeamIndia | #INDvBAN | #MenInBlue pic.twitter.com/YN8XOrdETH
— BCCI (@BCCI) October 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications