Dream 11, IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं टीम, घर बैठे करोड़पति बनने का मौका?
IND vs BAN Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 17वें मैच में आज, 19 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों के बीत ये भिड़ंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगी। भारत ने अब तक अपने सभी तीन मैच जीते हैं और अंक तालिका में टॉप पर विराजमान है, जबकि बांग्लादेश ने अब तक अपने तीन में से एक मैच जीता है और रैंकिंग में सातवें स्थान पर है।
आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम बनाने से पहले जानते हैं दोनों टीमों का आखिरी मुकाबले में कैसा प्रदर्शन रहा। अपने आखिरी मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन तीसरा विकेट गिरने के बाद वे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

पूरी टीम 191 के छोटे से स्कोर पर आउट हो गई, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाज का प्रदर्शन किया। उन्होंने हर गेंदबाज की धुनाई की, लेकिन दुर्भाग्य से अपने शतक से चूक गए। भारत ने यह मैच सात विकेट से जोरदार तरीके से जीत लिया।
बांग्लादेश ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन की अनुभवी जोड़ी ने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। वे बोर्ड पर केवल 245 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड ने भी शुरुआती विकेट खो दिया लेकिन लगातार दो शानदार साझेदारियां की, जिसके कारण वे आसानी से आठ विकेट से मैच जीतने में सफल रहे।
भारत बनाम बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), महमूदुल्लाह, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद।
भारत बनाम बांग्लादेश का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच ऑलओवर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया 31 मैचों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 8 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इसके अलावा 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
भारत बनाम बांग्लादेश बेस्ट ड्रीम 11 टीम
विकेटकीपर- केएल राहुल, मुशफिकुर रहमान
बल्लेबाज- शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, लिटन दास
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान
ऑलराउंडर्स- हार्दिक पंड्या, शाकिब अल हसन
कप्तान- रोहित शर्मा
उपकप्तान- कुलदीप यादव
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा यहां गेंदबाजों को कम ही मौके मिलेंगे। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है, जिसका फायदा दोनों ही टीम के गेंदबाज उठा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications