World Cup 2023 में आज IND vs BAN के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

World Cup 2023, India vs Bangladesh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में होना है। आइए इस मैच से पहले जानते हैं पुणे में आज के मौसम का हाल।

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच ऑलओवर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया 31 मैचों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 8 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इसके अलावा 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

mca stadium pitch

पुणे में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे में आज, 19 अक्टूबर का तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी लगभग 41 प्रतिशत होगी। अच्छी बात ये है कि इस रोचक मुकाबले के दौरान बारिश की कोई अधिक संभावना नहीं है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना मात्र 3 प्रतिशत है जोकि नहीं के बराबर है। हालांकि, सूरज ढलते ही तापमान गिर जाएगा और शाम को खिलाड़ियों के लिए मौसम अच्छा रहेगा। दिन में ओस का असर हो सकता है।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। ऐसे में यहां चौके-छक्के खूब देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा यहां गेंदबाजों को कम ही मौके मिलेंगे। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है, जिसका फायदा दोनों ही टीम के गेंदबाज उठा सकेंगे।

भारत बनाम बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), महमूदुल्लाह, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+