World Cup 2007: जब पाक कोच बॉब वूल्मर की रहस्यमयी हालात में हुई थी मौत, जानें कहां मिली थी लाश?

Bob Woolmer's Death: 18 मार्च 2007 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बारे में सोचकर आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। ये घटना तब की है, जब वेस्टइंडीज में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। इस दौरान जो कुछ हुआ उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया, और पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट का ये लगातार दूसरा बड़ा झटका था।

इस टूर्नामेंट में पहला झटका पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद लगा, क्योंकि कप्तान ट्रेंट जॉनसन ने मिड-विकेट पर विजयी रन बनाकर 2007 विश्व कप में पाकिस्तानियों को बुरी तरह से हरा दिया था। इस हार ने टीम के भीतर की समस्याओं को बड़े स्तर पर उजागर कर दिया।

Bob Woolmer

जब बॉब वूल्मर की रहस्यमयी हालात में हुई थी मौत
हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेटर उस हार से उबर पाते और आगे के लिए कुछ रणनीति बनाते इससे पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण पूरे क्रिकेट जगत में सन्नाटा पसर गया, क्योंकि मैच खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान टीम के कोच बॉब वूल्मर की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई।

जब वूल्मर के कार्यकाल में पाक टीम को मिलीं जीत
दरअसल, वूल्मर को 2004 में पाकिस्तान का मुख्य कोच चुना गया था। टीम के साथ उनका कार्यकाल काफी हद तक असफल रहा लेकिन ऐसे भी कुछ पल आए जब टीम को सफलता मिली। उदाहरण के लिए, जब उनकी टीम ने भारत का दौरा किया और उन्हें वनडे सीरीज में 4-2 से हराया। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर हराया और फिर श्रीलंका पर विजय हासिल की।

साल 2007 का विश्व कप पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बेहद शर्मनाक था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हार से शुरुआत की, जिसने उस दिन इंजमाम उल-हक एंड कंपनी को पूरी तरह से हरा दिया था। हार के बाद उन्हें नॉक-आउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ बाकी दो मैच जीतने जरूरी थे।

आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 132 रन पर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड ने शुरू में 15-2 पर संघर्ष किया, लेकिन उसने पांच से अधिक ओवर और तीन विकेट शेष रहते स्कोर हासिल कर लिया। इस हार से पाक टीम के अभियान का निराशाजनक अंत हो गया, और खिलाड़ियों से लेकर कोच तक सभी गहरी चिंता में डूब गए।

पाकिस्तान को करारी हार के बाद लगा एक और झटका
अगले दिन खबर सामने आई कि वूल्मर अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। इस खबर से पूरा क्रिकेट जगत सदमे में था। एक परिवार ने अपने पति और पिता को खो दिया था, जबकि एक टीम ने अपना कोच खो दिया था। स्थानीय अधिकारियों ने शुरुआत में इसे दिल का दौरा बताया था। पाकिस्तान को टूर्नामेंट का अपना अंतिम मैच 21 मार्च को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना था। उस मुकाबले को बड़े पैमाने पर जीतने के तुरंत बाद खबर आई कि जमैका पुलिस ने वूल्मर की मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

वूल्मर के बगल वाले कमरे में पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया रहते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें रात में वूल्मर के कमरे से कोई आवाज नहीं सुनाई दी। जब पाकिस्तानी टीम लंदन के लिए अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही थी, टीम के कप्तान इंजमाम-उल-हक, सहायक कोच मुश्ताक अहमद और टीम मैनेजर तलत अल को उनके बयानों में अस्पष्टता की स्थिति पर पूछताछ के लिए रुकने के लिए कहा गया था।

आज भी रहस्य बनी हुई है वूल्मर की मौत
वहीं स्थानीय अधिकारियों की जांच में कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने जल्द ही एक बयान जारी किया कि वूल्मर की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई थी। उसी वर्ष नवंबर में, जमैका में एक जूरी ने अंग्रेज की मौत पर एक खुला फैसला दर्ज किया। इस घटना के बाद क्रिकेट ने अपने सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक को खो दिया था। उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- जब अफरीदी और अख्तर को पंगा लेना पड़ा भारी, IND vs PAK मैच के इन विवादों ने जमकर मचाया बवाल, जानें कब क्या हुआ

वूल्मर ने 6 वनडे और 19 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उनका सर्वोच्च स्कोर 149 रन 1975 एशेज में आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ था। वूल्मर ने अपने शानदार कोचिंग करियर के दौरान खेल से प्राप्त ज्ञान को कई खिलाड़ियों तक पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+