Womens T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज, कहां देखें फ्री में LIVE? इतने बजे शुरू होगा मैच
Womens T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम आज अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है, इस पूरे मैच पर पूरे खेल जगत की निगाहें लगी हुई हैं, पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत की नजरें इस बार लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर टिकी हैं, उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया जीत के साथ सीरिज के सफर की शुरुआत करेगी।
कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और पाकिस्तान महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार आज शाम 7:30 बजे एजबेस्टन, बर्मिंघम में होगा, जबकि इसके लिए टॉस 6:30 होगा।

कब और कहां देखें फ्री में लाइव?
टी-20 वर्ल्ड कप के इस हाई प्रोाफाइल मैच को आप Live टीवी पर Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD चैनल पर देख सकते हैं, इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर भी होगी, जबकि डीडी स्पोर्ट्स पर आप इस मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान की महिला विश्व कप क्रिकेट टीमें
टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जुबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास पर नजर डालें तो पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय टीम का दबदबा काफी मजबूत रहा है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए 13 बार शानदार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन मैचों में ही जीत मिली है।
बेहतरीन फार्म में भारतीय टीम
विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। टीम ने शानदार लय दिखाते हुए मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से मात दी, जबकि इंग्लैंड को 3-2 से शिकस्त दी थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर मुकाबला अपने नाम किया था, कुल मिलाकर टीम इंडिया काफी मजबूत दिख रही है, उम्मीद की जा रही है कि आज मैदान पर रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
भारत के अभियान की सफलता बहुत हद तक स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शुरुआती साझेदारी पर टिकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में 82 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद मंधाना वैसे पिछले कई मैचों में लय में दिखी नहीं है लेकिन आज उनसे उनके खेल के अनुरूप ही प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है तो वहीं शेफाली वर्मा ने जोहानिसबर्ग के मैदान पर 64 रन बनाने के बाद अगले पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 9, 4, 2, 22 और 11 रन ही बनाए हैं लेकिन इनसे भी आज जबरदस्त खेल की आशा है तो वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अब पुराने फार्म में लौट आई हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज ये शानदार खेल दिखाएंगी।
फातिमा सना जबरदस्त फार्म में
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती हैं, वो पिछले काफी समय से जबर्दस्त ऑलराउंडर फॉर्म में हैं। हाल ही में कराची के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में शानदार टी-20 अर्धशतक जड़ा था, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों पर सना पर अंकुश लगाने का जबरदस्त दवाब रहेगा।














Click it and Unblock the Notifications