शार्ट स्कर्ट में CJP कैंपेनर उज्जवल सिंह का कातिलाना डांस, बोल्ड लुक और मूव्स के आगे लड़कियां भी हो जाएं फेल!

CJP Campaigner Ujjwal Singh Dance Video: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए उज्ज्वल सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका एक नया इंस्टाग्राम वीडियो है, जिसे लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो में उज्ज्वल एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग खुलकर उनके समर्थन में भी उतर आए हैं। इसी बीच एक्स पर भी वीडियो शेयर कर कई तरह की टिप्पणियां की गई हैं। हाल के दिनों में CJP आंदोलन के कारण लगातार चर्चा में रहे उज्ज्वल सिंह के पुराने इंटरव्यू और निजी जिंदगी से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

CJP Campaigner Ujjwal Singh Dance Video

इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो

उज्ज्वल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह ब्लैक रंग की मिनी स्कर्ट और ब्लैक सीक्विन हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप पहने नजर आ रहे हैं। वह "Baby Do Die Do" के गाने पर डांस करते दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "I came for saqib... Stayed because of Alpha Q, a whole vibe!!! LET'S GO BOYS!! @saqibsaleem what is thissss👀"

ये भी पढ़ें: CJP स्टार प्रोटेस्टर उज्ज्वल को मां ने गालियां देकर किया घर से बाहर, आखिर क्या था कारण जिसका अब हुआ खुलासा

वीडियो पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने पोस्ट पर आलोचनात्मक टिप्पणियां कीं। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी दिखे जिन्होंने उज्ज्वल का समर्थन किया और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार जिंदगी जीने का अधिकार बताया। इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं लगातार देखने को मिल रही हैं।

एक्स पर भी शेयर हुआ वीडियो

Dear Men (@Dear_Men_Life) नाम की एक एक्स आईडी से भी यह वीडियो शेयर किया गया। पोस्ट के साथ लिखा गया, "Good Morning from 🪳 of Cockroach Janta Party. This is how CJP will revolution. (कॉकरोच जनता पार्टी के कॉकरोच की ओर से गुड मॉर्निंग। CJP इसी तरह क्रांति लाएगी।)"

CJP आंदोलन के दौरान चर्चा में आए उज्ज्वल

20 जून से जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का प्रदर्शन जारी है। पिछले सात दिनों से सोनम वांगचुक वहां अनशन पर बैठे हुए हैं। इसी आंदोलन के दौरान उज्ज्वल सिंह भी लगातार चर्चा में बने रहे। ट्रांसजेंडर उज्ज्वल सिंह सबसे पहले 6 जून को CJP से जुड़े एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद 20 जून से शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान उनके कई वीडियो और इंटरव्यू इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगे।

उज्ज्वल सिंह के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर किए जा रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उनके पास पर्याप्त पैसा होगा तो वह भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में बसना चाहेंगे। इसके अलावा उनके कई वीडियो में वह अपने परिवार के साथ रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात करते नजर आते हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां और दादी ने उन्हें अपशब्द कहे और घर से निकाल दिया था।

ये भी पढ़ें: '15 लाख आ गए मेरे अकाउंट में', लड़की ने कैमरे के सामने खोल दी CJP की 'फंडिंग' की पोल? बता दिया कहां से आए पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+