Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से कई उड़ानों पर असर, 4 फ्लाइट्स डायवर्ट, IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Mumbai Rain Update: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। खराब मौसम औरलो विजिबिलिटी की वजह से कई उड़ानों का समय बिगड़ गया है। कुछ फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट भेजना पड़ा, जबकि कई विमानों को लैंडिंग से पहले दोबारा चक्कर लगाने पड़े।

इसी बीच देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा है कि मौसम की वजह से उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसलिए यात्री एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

mumbai-rain-indigo-flight-diverted-travel-advisory

IndiGo Travel Advisory Mumbai Airport ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

IndiGo ने अपने बयान में कहा कि वह मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन ने कहा कि अगर आपकी फ्लाइट मुंबई से है या मुंबई आने वाली है, तो घर से निकलने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर देख लें।

कंपनी ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट पर उसकी ग्राउंड टीम और कस्टमर सपोर्ट टीम यात्रियों की मदद के लिए मौजूद है। शनिवार, 4 जुलाई को सुबह खराब मौसम की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा।

सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच 4 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। करीब 12 से 13 विमानों को लैंडिंग से पहले गो-अराउंड (Go Around) करना पड़ा। खरबा मौसम या अन्य कारणों से सुरक्षित तरीके से रनवे पर नहीं उतर पाया।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक आज कितना है तेल का भाव, चेक करें लिस्ट
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक आज कितना है तेल का भाव, चेक करें लिस्ट

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

पूरे महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे रहेंगे अहम

IMD का कहना है कि अगले 48 घंटे तक मुंबई और उसके आसपास बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

लोगों को क्या सलाह दी गई?

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर निचले इलाकों, समुद्र किनारे और घाट वाले रास्तों पर यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगर किसी तरह की आपात स्थिति पैदा होती है, तो लोगों से स्थानीय प्रशासन और इमरजेंसी हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

सड़क और हवाई यात्रा दोनों पर असर

लगातार हो रही बारिश की वजह से सिर्फ फ्लाइट्स ही नहीं, बल्कि सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है। भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव, ट्रैफिक जाम और कम दृश्यता जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ट्रैवल कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपकी फ्लाइट मुंबई से है या मुंबई आने वाली है, तो कुछ बातों का ध्यान रखें।

  • एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।
  • मौसम की वजह से देरी या बदलाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए समय से पहले निकलें।
  • एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर से लगातार अपडेट लेते रहें।
  • अगर फ्लाइट में बदलाव होता है, तो एयरलाइन के निर्देशों का पालन करें।

मुंबई में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरत यात्रा करने से बचने की सलाह दी जा रही है।

Mumbai Rain Alert: मुंबई में नहीं थमने वाली बारिश! अगले 72 घंटे के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी
Mumbai Rain Alert: मुंबई में नहीं थमने वाली बारिश! अगले 72 घंटे के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+