IND vs ENG: दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी देने जा रहे हैं बड़ा सरप्राइज? फैंस के बीच पोस्ट वायरल
IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं तेज है। फैंस इस युवा खिलाड़ी को सीनियर भारतीय टीम की जर्सी में खेलते देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच शुक्रवार रात वैभव द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई एक स्टोरी ने उनके भविष्य और आज के मैच में डेब्यू को लेकर नई अटकलें शुरू कर दी हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा? (IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi)
वैभव ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बल्ला उठाकर शतक या बड़ी पारी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने केवल दो शब्द लिखे न्यू चैप्टर (New Chapter) यानी नया अध्याय। वैभव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। क्रिकेट फैंस लगातार इस बात का अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि युवा क्रिकेटर का इस 'नए अध्याय' से क्या तात्पर्य है। फैंस का एक बड़ा वर्ग इसे आज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में उनके इंटरनेशनल डेब्यू से जोड़कर देख रहा है।

कोच के बयान के ठीक बाद आई पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस
इस पोस्ट ने क्रिकेट फैंस की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ा दी क्योंकि यह स्टोरी भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्न मॉर्केल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद आई। मॉर्केल ने शुक्रवार को साफ किया था कि टीम मैनेजमेंट मौजूदा ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को इतनी जल्दी रिप्लेस नहीं करेगा और विश्व कप जीतने वाले अनुभवी खिलाड़ियों को बैक करना जारी रखेगा। कोच के इस बयान के ठीक बाद वैभव की पोस्ट ने फैंस को हैरत में डाल दिया है कि क्या टीम इंडिया की रणनीति में कोई अचानक बदलाव हुआ है।
क्या वाकई डेब्यू होने जा रहा है या मामला कुछ और है?
सोशल मीडिया पर भले ही इसे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत माना जा रहा हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या टीम प्रबंधन की ओर से वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने का कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। इस "न्यू चैप्टर" का संबंध डेब्यू के बजाय किसी व्यावसायिक करार से हो सकता है।
दरअसल, शुक्रवार को अभ्यास सेशन के दौरान वैभव को एक नए बल्ले के साथ देखा गया था, जिस पर 'हीरो' का स्टिकर लगा हुआ था। इससे पहले वे 'एसएस' ब्रांड के बल्ले का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि यह पोस्ट उनके नए बैट स्पॉन्सरशिप डील की ओर इशारा कर रही हो।















Click it and Unblock the Notifications