कपिल दिनकर कौन हैं? ‘ India's Got Latent’ में पुलिस की वर्दी पहनकर ली एंट्री, दमदार परफॉर्मेंस से जीता दिल

Who Is Kapil Dinkar: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इसके हालिया एपिसोड में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी हाजिरजवाबी और सुरीली आवाज से समां बांध दिया। यूपी पुलिस के जवान कपिल दिनकर ने स्टेज पर अपनी काबिलियत का ऐसा लोहा मनवाया कि हर कोई फैन बन गया है।

कपिल दिनकर ने शो के दौरान न सिर्फ अपनी गायिकी का हुनर दिखाया, बल्कि अपने अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर से शो के होस्ट समय रैना को जबरदस्‍त प्रभावित किया। जजों के पैनल ने उन्हें इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए पूरे मार्क्स दिए और उन्‍होंने डेढ़ लाख रुपये की इनाम राशि जीते

Kapil Dinkar

वर्दी में एंट्री लेते ही स्‍टेज पर छा गए Kapil Dinkar

स्टेज पर पुलिस वर्दी में पहुंचते ही कपिल दिनकर ने समय रैना पर हल्का-फुल्का मजाक किया, जिससे पूरा माहौल हंसी से गूंज उठा। जब समय रैना ने पूछा कि क्या वह वास्तव में पुलिसकर्मी हैं, तो कपिल ने गर्व से बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं और अपनी कला दिखाने आए हैं।

जजों के साथ मजेदार बातचीत कर लूटी महफिल

शो के दौरान पैनलिस्ट हर्ष लिंबाचिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वह कभी कोई जुर्म करेंगे, तो वह चाहेंगे कि कपिल ही उन्हें गिरफ्तार करने आएं। इस पर कपिल ने जवाब दिया कि आप जुर्म करेंगे ही क्यों? उन्होंने अपने इस आत्मविश्वास भरे और मर्यादित जवाब से जजों पैनल में शामिल कीकू शारदा, हर्ष लिंबाचिया और चंदन प्रभाकर का दिल जीत लिया।

कांस्टेबल कपिल ने शो में रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) पर भी मजाकिया तंज कसा जिससे पूरा माहौल ठहाकों से भर गया ।उनका यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी हाजिरजवाबी के वीडियो क्लिप्स को खूब शेयर कर रहे हैं।

कौन हैं कपिल दिनकर?

कपिल दिनकर मूल रूप से देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके के रहने वाले हैं। 30 वर्षीय कपिल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़े भाई और एक बहन हैं। कपिल के पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और मां हाउसवाइफ हैं।

कपिल दिनकर साल 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में इनकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में है। पुलिस सेवा में आने की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए कपिल ने बताया कि पुलिस अधिकारी बनना उनकी मां का एक बड़ा सपना था, जिसे उन्होंने पूरा किया है।

दिनभर की कड़ी और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बाद भी वह अपनी कलात्मक खुशियों के लिए समय निकाल ही लेते हैं, जो आज के समय में वाकई काबिले तारीफ है।

संगीत के साथ किताबों से भी है गहरा नाता

कपिल दिनकर सिर्फ एक अच्छे गायक या कॉमेडियन ही नहीं हैं, बल्कि उनके भीतर एक गंभीर लेखक भी छुपा हुआ है। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह अब तक तीन किताबें लिख चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह फिलहाल आठ अन्य नई पुस्तकों पर भी लगातार काम कर रहे हैं।

खास बात यह है कि कपिल को संगीत और लेखन के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने पूरे पुलिस विभाग में इकलौते ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें आधिकारिक तौर पर संगीत की साधना करने और अपनी कला को निखारने की अनुमति मिली हुई है।

तिरुपति लड्डू ने जून में बिक्री के तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्‍यों विवादों में आया था TTD का पवित्र प्रसादम?
तिरुपति लड्डू ने जून में बिक्री के तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्‍यों विवादों में आया था TTD का पवित्र प्रसादम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+