कनकशन की चोट के बाद क्या महिला विश्वकप में खेल पायेंगी स्मृति मंधाना, BCCI ने दी हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में 4 मार्च से शुरु होने वाले महिला वनडे विश्वकप से पहले भारतीय फैन्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप गेम में टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना कनकशन का शिकार हो गई। रंगियोरा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे इस वार्म अप मैच के दौरान शबनम इस्मैल की बाउंसर मंधाना के सिर पर जाकर लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। सिर पर चोट लगने के बाद कनकशन का टेस्ट करने आये टीम डॉक्टर ने मंधाना को फिट करार देते हुए आगे खेलने की इजाजत दी थी लेकिन डेढ़ ओवर के बाद जब मंधाना ने दोबारा बात की तो उन्हें रिटायर हर्ट होने के लिये कह दिया गया।

भारत को महिला विश्वकप में अपना पहला मुकाबला 6 मार्च से खेलना है, ऐसे में अपने सलामी बैटर को चोट की वजह से खो देना उसके विश्वकप की उम्मीदों का बड़ा झटका दे सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब स्मृति मंधाना की चोट को लेकर ताजा जानकारी देते हुए एक रिलीज जारी की है और फैन्स को पूरी स्थिति से अवगत कराया है।
और पढ़ें: जब T20 में वापस लौटेंगे कोहली-सूर्या तो कहां खेलेंगे अय्यर, सुनील गावस्कर ने दिया जवाब
बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना की हेल्थ पर प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि उन्हे बायें कॉन के पर्दे में थोड़ी सी चोट आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मैदान पर असहजता महसूस हो रही थी और चक्कर जैसा महसूस हो रहा था, इस देखते हुए ही टीम डॉक्टर ने उन्हें मैदान छोड़ने की सलाह दी थी।
इसमें आगे कहा गया है कि सुरक्षा के लिहाज से स्मृति मंधाना को मैच के दौरान आराम दिया गया था और फिलहाल उनकी हेल्थ पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौजूदा समय में भारतीय टीम की इस ओपनिंग बैटर की स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है और वो काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। उनके सुधार को लगातार मेडिकल टीम की तरफ से रिकॉर्ड किया जा रहा है और अगले मैच में उनके भाग लेने का फैसला उसी आधार पर किया जायेगा।
और पढ़ें: कैसे T20 WC में रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं कोहली, पूर्व खिलाड़ी ने बताया अपना टीम कॉम्बिनेनशन
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के महज 12 रन पर रिटायर होने के बाद 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें यशिका भाटिया (78 गेंद में 58 रन) ने 4 चौके और एक छक्के का योगदान दिया था। वहीं कप्तान मिताली राज रन आउट का शिकार हो गई थी। वहां पर हरमनप्रीत कौर ने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया था। वहीं रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने से 2 रन दूर रह गई और भारत ने इस वार्म अप मैच को जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications