जब T20 में वापस लौटेंगे कोहली-सूर्या तो कहां खेलेंगे अय्यर, सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खत्म हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम एक बार फिर से अजेय रहने में कामयाब रही और टी20 क्रिकेट में लगातार 12वीं जीत हासिल की है। कप्तान रोहित शर्मा के लिये यह लगातार 5वीं टी20 सीरीज रही जिसमें उन्होंने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया तो वहीं पर यह 8वां मौका था जब भारत ने बिना कोई मैच गंवाये सीरीज अपने नाम की है। वहीं रोहित शर्मा के नियमित रूप से कप्तानी संभालने के बाद रोहित शर्मा की यह तीसरी टी20 सीरीज और ओवरऑल चौथी सीरीज है जिसमें उन्होंने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है।

IND vs Sl
Photo Credit: ICC/Twitter

श्रीलंका के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में सबसे अहम बात यह थी कि भारतीय टीम के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और आखिरी मैच में तो ईशान किशन भी खेलने के लिये उपलब्ध नहीं थे, उसके बावजूद भारतीय टीम ने एक तरफा अंदाज में सीरीज को अपने नाम किया। भारतीय टीम के लिये इस सीरीज में कोहली की जगह खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 3 नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर चयनकर्ताओं को जश्न मनाने का मौका दिया है।

और पढ़ें: रूसी घुसपैठ से देश की रक्षा के लिये जंग में कूदा वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर, यूक्रेनियन आर्मी में हुआ भर्ती

सूर्या, कोहली की वापसी के बाद कैसे फिट होंगे अय्यर

सूर्या, कोहली की वापसी के बाद कैसे फिट होंगे अय्यर

इस बीच एक बड़ा सवाल उभरा है कि श्रेयस अय्यर जो कि पिछले 4 टी20 मैच में विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, वो तब कहां पर खेलते नजर आयेंगे, जब टीम में सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हो जायेगी। अब इस सवाल का जवाब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दिया है, जिनका मानना है कि कोहली को रिप्लेस करना नामुमकिन है।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत को बायोबबल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद टीम में श्रेयस अय्यर को कोहली की जगह खेलने का मौका मिला। अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में 16 गेंदों का सामना कर 25 रनों की पारी खेली जिसके बाद जब वो श्रीलंका के खिलाफ उतरे तो 3 मैचों में लगातार अर्धशतक लगाकर 204 रन बना डाले। इस दौरान वो एक बार भी श्रीलंकाई गेंदबाजी का शिकार नहीं बने।

कोहली को रिप्लेस करना नामुमकिन

कोहली को रिप्लेस करना नामुमकिन

भारतीय टी20 टीम की बात करें तो विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, वहीं पर वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो बार अर्धशतक लगाया और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाने का काम किया। वहीं पर पांचवे नंबर पर ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद ऑलराउंडर्स का सिलसिला शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों की वापसी के बाद क्या अय्यर के लिये अपनी जगह बना पाना भी आसान रहने वाला है। इस मुश्किल सवाल पर स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि कोहली को मैनेजमेंट के लिये रिप्लेस करना फिलहाल नामुमकिन है, ऐसे में नंबर 4 और 5 के लिये अय्यर को सूर्यकुमार के साथ शामिल करना होगा।

उन्होंने कहा,'यह वो दिक्कत है जो हर टीम अपने पास रखना चाहती है। जाहिर सी बात है कि विराट कोहली को रिप्लेस नहीं किया जा सकता, जिसकी वजह से वो नंबर 3 पर ही खेलते हुए नजर आयेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन फिर आप श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को नंबर और सूर्यकुमार को नंबर 5 पर खिला सकते हैं। दोनों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उन्हें खिलाना बनता है। टीम की बात करें तो यह समस्या टीम के लिये ही फायदेमंद है।'

बल्लेबाज बढ़ाकर शुद्ध गेंदबाजों के साथ जाये भारत

बल्लेबाज बढ़ाकर शुद्ध गेंदबाजों के साथ जाये भारत

सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर भारतीय टीम अपने टॉप बैटिंग लाइन अप के साथ उतरती है तो वो विश्वकप में शुद्ध गेंदबाजों को चुनने का जोखिम ले सकती है और उन गेंदबाजों को बाहर रख सकती है जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा,'भारत के पास बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं, जो कि आपको प्रमुख गेंदबाजों के साथ जाने का विकल्प देते हैं न कि उन गेंदबाजों के साथ जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। जब बल्लेबाजी में टॉप बैटिंग लाइन अप होगा तो आप मोहम्मद सिराज और आवेश खान जैसे बॉलर्स के साथ जा सकते हैं जो बल्लेबाजी के लिये नहीं जाने जाते। आपको शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर या फिर भुवनेश्वर कुमार के पीछे नहीं जाना होगा। आप ऑल आउट अटैक करते हुए नजर आ सकते हैं।'

अब जून में खेली जायेगी अगली टी20 सीरीज

अब जून में खेली जायेगी अगली टी20 सीरीज

आपको बता दें कि भारत को अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी जिसके बाद आईपीएल 2022 खेला जायेगा। आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+