PAK टीम को लेकर क्या बोल गए कामरान अकमल? लाइव शो में एंकर ने खो दिया आपा! देखें Video
World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान और फिर अफगानिस्तान के हाथों हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बिरादरी बौखलाई हुई है। इस शिकस्त के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम पर लगातार तीखी टिप्पणियां की जा रही हैं। इन लोगों के ग्रुप में शामिल होने वाले नए व्यक्ति कामरान अकमल हैं, जिन्होंने पाकिस्तान टीम को लेकर लाइव शो में हैरान करने वाला बयान दिया है।
दरअसल, इस बात में कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान से मिली हार के बाद एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान बाबर आजम ने भी स्वीकार किया कि टीम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है। इस बीच टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान ने एआरवाई न्यूज पर बातचीत में कहा कि, 'अगर पाकिस्तान की क्रिकेट को बेहतर करना है तो टीम अगले किसी भी मैच को ना जीते और टॉप 4 में भी ना पहुंचे।'

अकमल ने लाइव बहस में कहा कि, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने आगामी मैच नहीं जीतने चाहिए, तभी पाकिस्तान में क्रिकेट बेहतर हो सकता है। अगर वे फॉर्म में वापस आते हैं तो वे वही काम शुरू करेंगे।'
इसके बाद एंकर ने हैरानी के साथ दिग्गज क्रिकेटर को रोका और कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हारते हुए नहीं देख सकते। अकमल ने जवाब दिया कि यह मैच हारने के बारे में नहीं बल्कि अहंकार को कम करने के बारे में है।
दरअसल, अफगानिस्तान से हार के बाद से पाकिस्तानी टीम को फैंस और विशेषज्ञों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने तो बाबर आजम को कप्तानी से हटाने तक का सुझाव दिया है, जबकि कुछ ने खिलाड़ियों के फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। अब पाकिस्तान का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से होगा।












Click it and Unblock the Notifications