IND vs PAK: मैच से पहले हरमनप्रीत कौर का फूटा गुस्सा! ऐसा क्या हुआ जो देखती रह गईं पाक कप्तान? Video
IND vs PAK: महिला एशिया कप 2024 के दूसरे मैच में आज भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की महिला टीम से होगा। रोमांचक मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, उससे पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सभी कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला क्रिकेट को लेकर हरमनप्रीत से पूछा सवाल
दरअसल, मीडिया को संबोधित करते हुए हरमनप्रीत से एक रिपोर्टर ने महिला क्रिकेट के लिए सपोर्ट की कमी के बारे में पूछा। भारतीय कप्तान को सवाल को समझने में पहले थोड़ी देर लगी, लेकिन उन्हें यह सवाल हैरान करने वाला लगा। यहां तक कि श्रीलंका की महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू भी इस सवाल पर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इस दौरान पाकिस्तान की कप्तान निदा डार भी देखती रह गईं।

रिपोर्टर ने टीम इंडिया के हाल ही में बांग्लादेश दौरे का उदाहरण देते हुए आश्चर्य जताया कि क्या महिला क्रिकेट की मीडिया में कम कवरेज के बारे में कुछ करने की ज़रूरत है। इस पर हरमनप्रीत कौर ने हैरानी के साथ कहा कि ये मेरा काम नहीं है। रिपोर्टर ने पूछा कि, 'महिला क्रिकेट के महत्व को लेकर चिंताएं हैं, खासकर बांग्लादेश दौरे के बाद। आपकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम पत्रकार आए। इस पर आपकी क्या राय है?'
हरमनप्रीत ने दिया दो टूक जवाब
चेहरे पर मुस्कान के साथ हरमनप्रीत ने जवाब दिया, 'ठीक है, यह मेरा काम नहीं है। आपको आकर हमें कवर करना होगा।' कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'हम हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं, लेकिन हर टीम महत्वपूर्ण है। जब भी हम खेलने जाते हैं, हम हमेशा अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, और हम उसी तरीके से आगे भी करना चाहेंगे।'
'टूर्नामेंट हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है'
भारतीय महिला टीम की कप्तान ने आगे कहा कि, 'यह टूर्नामेंट हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस टूर्नामेंट को समान सम्मान देते हैं और एशियाई के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी सुधार करना चाहते हैं। इसलिए हमारा ध्यान टी20 विश्व कप या किसी अन्य विश्व कप की तैयारी करते समय भी इसी पर रहेगा। हमारे लिए हर खेल महत्वपूर्ण है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।'
ये भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ आते ही फिर मचेगा बवाल? BCCI को स्टार क्रिकेटर ने दिया दो टूक जवाब
एशिया कप में टीम इंडिया सबसे मजबूत टीम
भारत के डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण हरमनप्रीत अपनी टीम को एक मजबूत टूर्नामेंट खेलने और एक बार फिर खिताब जीतने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि, 'चुनौती यह होगी कि हम पिछले एशिया कप में जो सही चीजें करते रहे हैं, उन्हें जारी रखें, उसी तरह की क्रिकेट खेलते रहें और अन्य टीमों पर हावी होते रहें और अपने क्रिकेट का आनंद लें।'












Click it and Unblock the Notifications