विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ आते ही फिर मचेगा बवाल? BCCI को स्टार क्रिकेटर ने दिया दो टूक जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू हो चुका है। गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान में झड़पों का पुराना इतिहास रहा है। ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि इस स्थिति का विराट कोहली पर क्या असर होगा, क्योंकि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज का हिस्सा बनने के लिए भी हामी भर दी है, यह पहली बार होगा जब वह एक ही टीम में गंभीर के साथ काम करेंगे।

विराट कोहली ने बीसीसीआई को दिया स्पष्ट संदेश
दरअसल, गौतम गंभीर के साथ पिछले विवादों को लेकर विराट कोहली ने बीसीसीआई को स्पष्ट संदेश दिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आश्वासन दिया है कि गंभीर के साथ उनके मतभेदों का भारतीय टीम के भीतर उनके संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। दोनों एक ही लक्ष्य- भारतीय टीम की सफलता- की दिशा में काम कर रहे हैं, इसलिए बोर्ड को ज़्यादा डरने की ज़रूरत नहीं है।

virat kohli and gautam gambhir

भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के जाने के बाद, गंभीर स्पष्ट और पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरे खासकर पिछले 2-3 वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनके द्वारा किए गए काम को देखते हुए।

दरअसल, आईपीएल 2023 की सबसे बड़ी झड़प विराट कोहली और उस समय के एलएसजी कोच गौतम गंभीर के बीच हुई थी, जोकि लंबे समय तक सुर्खियों में रही। इसके बाद अगले आईपीएल 2024 में दोनों के बीच सबकुछ बदल गया, क्योंकि विराट कोहली ने केकेआर (KKR) के मेंटर गौतम गंभीर को गले लगाकर सभी गिले शिकवों को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Video: 'लोग निराश हैं क्योंकि मैंने...,' गौतम गंभीर के गले लगने पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

इस मामले के बाद विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में आईपीएल 2024 के मुकाबले के दौरान केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर को गले लगाने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, लोग निराश हैं क्योंकि उनके लिए 'मसाला' खत्म हो गया है। विराट कोहली ने सिर्फ गंभीर को लेकर ही नहीं बल्कि नवीन उल हक का भी जिक्र किया। विराट ने यहां अपने बयान से साफ कर दिया कि अब उनके और गंभीर के बीच अब कोई मनमुटाव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+