Hardik-Natasa: हार्दिक-नताशा के तलाक के बाद किसके पास रहेगा बेटा अगस्त्य? हैरान करने वाला है नाम!
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन के बाद अब पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऑलराउंडर और सर्बियाई मॉडल ने आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है, ऐसे में फैंस के जहन में अब ये सवाल उठना लाजमी है कि उनका बेटा अगस्त्य किसके पास रहेगा? आइए बिना किसी देरी के जानते हैं।
दरअसल, हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक के बीच सबकुछ सही न चलने की महीनों की अटकलों के बाद, सेलिब्रिटी कपल ने अब आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 18 जुलाई, 2024 को दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर घोषणा की कि वे अलग हो गए हैं। नताशा के अपने बेटे अगस्त्य पांड्या के साथ सर्बिया (अपने माता-पिता के घर) के लिए रवाना होने के एक दिन बाद इसकी पुष्टि की।

दोनों कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तलाक की घोषणा की। उन्होंने इस पल को एक कठिन निर्णय करार दिया और कहा कि अपने तीन वर्षीय बेटे अगस्त्य की मिलकर देखभाल करेंगे। हार्दिक ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि, 'हमने चार साल तक साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है।'
हार्दिक ने आगे लिखा, 'हमें यकीन है कि यह फैसला हम दोनों के हित में होगा। उन्होंने आगे लिखा कि हमें अगस्त्य के रूप में भगवान का आशीर्वाद मिला है, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम सह-अभिभावक होंगे, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ दें, जो हम कर सकते हैं। हम आपसे इस मुश्किल और संवेदनशील समय में हमें प्राइवेसी देने का अनुरोध करते हैं।'
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के पास करोड़ों की प्रोपर्टी, तो कम नताशा भी नहीं, जानें दोनों में कौन है ज्यादा अमीर
हार्दिक-नताशा के तलाक के बाद किसके पास रहेगा बेटा अगस्त्य?
वर्तमान में अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ सर्बिया में है, जहां उनके माता-पिता का घर है। दोनों की पोस्ट पढ़ने के बाद उनके बेटे की कस्टडी का कोई मामला ही नहीं उठता है, क्योंकि दोनों ने बेटे के मामले में मिलकर देखभाल करने की बात कही है, और भविष्य में अगर दोनों में से कोई भी तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है तो पिछले कई तलाक के केस देखने के बाद हम इस नजीते पर पहुंचे हैं कि कोर्ट इस मामले में सही देखभाल के लिए मां को ही बच्चे की कस्टडी सौंपता है।












Click it and Unblock the Notifications