हार्दिक पांड्या के पास करोड़ों की प्रोपर्टी, तो कम नताशा भी नहीं, जानें दोनों में कौन है ज्यादा अमीर
Hardik Pandya and Natasa Stankovic Net Worth: काफी समय से हार्दिक पांड्या और उनके पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच अनबन और तलाक की खबरें आती रही हैं अब उन तमाम खबरों पर हार्दिक पांड्या और नताशा ने विराम लगा दिया है। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर अलग होने की जानकारी दी है।
हाल ही में हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप जीतकर बड़ौदा आए थे और वहां उनका भव्य स्वागत हुआ था। अब उन्होंने भावुक पोस्ट कर तलाक की खबर दी। सर्बियन मॉडल नताशा एक दिन पहले ही अपने देश गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनको देखा गया था। हार्दिक और नताशा दोनों के पास पैसों की कमी नहीं है।

हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ की बात की जाए, तो यह 100 से 120 करोड़ के बीच बताई जाती है। मुंबई इंडियंस से आईपीएल में हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध से भी हार्दिक पांड्या को 5 करोड़ सालाना मिलते हैं।
इसके अलावा उनको विज्ञापनों से भी पैसे मिलते हैं। ब्रांड्स में गल्फ ऑयल, स्टार स्पोर्ट्स, मॉन्स्टर एनर्जी और ओप्पो शामिल हैं। ये एंडोर्समेंट डील उनकी आय में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, अनुमान है कि वह अकेले ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 10-12 करोड़ रुपये कमाते हैं।
अब बात नताशा की करें, तो वह भी करोड़ों में कमाती हैं। नताशा की नेट वर्थ की बात की जाए, तो वह करीबन 20 करोड़ की मालकिन हैं। वह भारतीय तीवे इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। इन्स्टाग्राम प्रमोशन से भी वह पैसे कमाती हैं। विज्ञापनों से भी नताशा की कमाई होती है।
दोनों के बीच अगर तुलना की जाए, तो हार्दिक के सामने नताशा कहीं नहीं टिकती हैं। हार्दिक पांड्या उनके पांच गुणा ज्यादा अमीर हैं। पांड्या अभी प्रोफेशनल क्रिकेट में सक्रिय भी हैं। उनकी कमाई और नेट वर्थ आने वाले सालों में और ज्यादा बढ़ जाएगी। साल 2020 में दोनों ने गुपचुप शादी की थी। इसके बाद पिछले साल उदयपुर में भव्य आयोजन कर फिर से दोनों ने शादी रचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications