कौन हैं बास डी लीडे? जिनकी विस्फोटक पारी के दम पर नीदरलैंड को मिला WC 2023 का टिकट

ICC World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले में नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस रोचक मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में बास डी लीडे की शानदार शतकीय पारी का अहम योगदान रहा, उन्होंने ऐसे वक्त में एक बड़ी पारी खेली, जब टीम दबाव में थी।

बास डी लीडे ने गेंद और बल्ले से किया कमाल
बास डी लीडे ने 92 गेंदों में 123 रनों की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। डी लीडे ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक छोर से विकेट को संभाले रखा और अपनी शतक के दम पर टीम को वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करा दिया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाकर मैच में रोमांच को भी बनाए रखा।

Bas de Leede

नीदरलैंड के ऑलराउंडर ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट चटकाकर स्कॉटलैंड पर दबाव बना दिया। इसके बाद दूसरी पारी में विस्फोटर बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।

बास डी लीडे के पिता भी खेल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
दरअसल, बास डी लीडे का क्रिकेट से बहुत पुराना नाता है, क्योंकि उनके पिता टिम डी लीडे (Tim De Leede) भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। टिम डी लीडे ने 1996, 2003 और 2007 में 50 ओवर के वर्ल्ड कप में नीदरलैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बास डी लीडे के पिता टीम को 2003 विश्व कप में मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

टिम डी लीडे ने चटकाए थे अहम विकेट
टिम डी लीडे ने 2003 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह और जहीर खान के महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 विकेट लेकर मात्र 35 रन दिए थे, हालांकि, ये मैच टीम इंडिया ने जीत लिया था। बास डी लीडे के पिता के अलावा वर्तमान में उनकी चचेरी बहन बैबेट डी लीडे भी एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जोकि नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपिंग करती हैं।

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023 के लिए कंफर्म हुआ नीदरलैंड का टिकट, स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

बास डी लीडे का क्रिकेट करियर
बास डी लीडे के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक नीदलैंड के लिए 30 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 27.32 के औसत से 765 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 24 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में बास डी लीडे ने छह अर्धशतकों की मदद से 610 रन बनाए हैं और 27 विकेट चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+