ICC World Cup 2023 के लिए कंफर्म हुआ नीदरलैंड का टिकट, स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

ICC World Cup 2023 Qualifier: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 मुकाबले में आज नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड को हराकर वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस रोचक मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 277 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड ने 42वें ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया और स्कॉटलैंड को बाहर कर दिया। नीदरलैंड्स का मैच अब 11 नवंबर को भारत के साथ होगा।

नीदरलैंड्स ने 42वें ओवर की पांचवी गेंद पर 6 विकेट गंवाकर शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ टीम ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीदरलैंड को जीत दिलाने में बास डी लीडे ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 40 रनों की अहम पारी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

netherland

नीदरलैंड के बास डी लीडे ने एक छोर से विकेट को संभाले रखा और अपनी शानदार शतकीय पारी के दम पर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 92 गेंद में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 123 रन पारी खेली। इस मैच के साथ ही वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमें फाइनल हो गई हैं।

स्कॉटलैंड को जीत दिलाने के लिए ब्रेंडन मैकमुलेन ने हर संभव प्रयास किया। मैकमुलेन की शानदार शतक पारी के दम पर ही स्कॉटलैंड 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 277 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी। मैकमुलेन के अलावा कप्तान रिची बेरिंगटन के पारी (64 रन) ने भी टीम का स्कोर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

स्कॉटलैंड प्लेइंग इलेवन
रिची बेरिंगटन (कप्तान), क्रिस्टोफर मैकब्राइड, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, टॉमस मैकिन्टोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल।

नीदरलैंड प्लेइंग इलेवन
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+